Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मोदी मुखौटे, नई पिचकारियों की भारी मांग:होली पर रंग-गुलाल के दाम बढ़े, 500 से अधिक दुकानें सजी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी जोरों पर है, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इनके दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे और कई तरह की नई पिचकारियों की खास मांग देखी जा रही है। पूरे जनपद में 500 से अधिक दुकानें सजी हैं, जिनमें संभल शहर में सबसे ज्यादा दुकानें हैं। दुकानदारों का कहना है कि होली की बिक्री एक दिन की होती है और इस बार रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है। बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखौटे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा, योगी के मुखौटे भी बिक रहे हैं। रंगों में भगवा रंग की सबसे अधिक मांग है। जनपद में हाथरस और संभल में तैयार होने वाले दोनों तरह के रंग खूब बिक रहे हैं। बच्चों के लिए इस बार बाजार में हथोड़ा, त्रिशूल, भाला, छतरी, गदा, फरसा और इलेक्ट्रिक गन जैसी दर्जन भर से अधिक नई तरह की पिचकारियां आई हैं, जो बच्चों को खूब लुभा रही हैं। दुकानदार सुमित कुमार ने बताया कि होली को लेकर बिक्री अच्छी है और यह एक दिन की सबसे बड़ी बिक्री होती है। वहीं, एक अन्य दुकानदार दिनेश कुमार ने कहा कि रंग, गुलाल और पिचकारी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी महंगी हुई हैं, लेकिन ग्राहक नई चीजों को पसंद कर रहे हैं और कीमतों का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अवैध शराब को लेकर ड्रोन से निगरानी:होली से पहले आबकारी विभाग ने की सघन कार्रवाई, संदिग्ध स्थल चिन्हित
    Next Article
    बदायूं में चलती ईको गाड़ी पर स्टंटबाजी:जान जोखिम में डालकर युवक ने किया खतरनाक करतब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment