Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मंदिर की जमीन पर बुलडोजर एक्शन:अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 100 मीटर की दीवार और 2 मंजिला धर्मकांटा ढहाया जा रहा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में निर्माणाधीन चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर 12:35 बजे एसडीएम समेत प्रशासनिक टीम करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ एक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। दोपहर 1 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मंदिर की कुल एक बीघा जमीन में से 72 वर्गमीटर पर बने दो मंजिला धर्मकांटे और करीब 100 मीटर लंबी 4 फीट ऊंची दीवार को हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध निर्माणों से मंदिर के निर्माण में बाधा आ रही थी। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की जा रही है। तस्वीरें देखिए… मंदिर कमेटी की शिकायत पर जारी हुआ था नोटिस एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि तहसील संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मंदिर कमेटी ने की थी। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय ने कथित अवैध कब्जेदार मंजर खां को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद 13 मार्च को न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया। इसके खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की गई, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम-तहसीलदार समेत राजस्व टीम मौके पर कार्रवाई के लिए एसडीएम विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह और कानूनगो अमीचन्द मौके पर हैं। इनके अलावा सात लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, आमोद कुमार, नितिन शर्मा, स्पर्श गुप्ता, गुन्नू बाबू, रोहित कुमार और मुकेश कुमार यादव भी टीम में शामिल हैं। नगर पंचायत ने उपलब्ध कराए मजदूर और मशीनें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है। नगर पंचायत सिरसी की ओर से मजदूर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए हजरतनगर गढ़ी थाने से करीब 12 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 19 अगस्त को किया था मौके का निरीक्षण बुलडोजर कार्रवाई से पहले 19 अगस्त को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और हल्का लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जमीन और निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया था। इसके बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई की तैयारी पूरी की। फिलहाल प्रशासन की टीम दो मंजिला धर्मकांटे और करीब 100 मीटर लंबी दीवार को हटाने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई पूरी होने के बाद मंदिर की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। -------------- ये खबर भी पढ़ें… दरोगा पर छात्रा के शारीरिक शोषण का आरोप, FIR: मेरठ में शादी का झांसा देकर कमरे पर बुलाया; छात्रा बोली-10 हजार देकर खरीदना चाह रहा ‘दरोगा ललित मोहन ने मेरे साथ शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। फिर शादी से इनकार कर दिया। मुझसे कहा कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। दरोगा ने 10 हजार रुपए भेजकर मेरा मुंह बंद करने और मुझे खरीदने की कोशिश की। मुझे ऐसा महसूस कराया, जैसे मैं कोई धंधा करने वाली लड़की हूं। मैं चाहती हूं कि उसे सजा मिले।’ यह कहना है मेरठ में एमए की पढ़ाई कर रही शामली की छात्रा का। उसने सब इंस्पेक्टर ललित मोहन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश-मायावती को योगी सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट:पहली बार राजभर, नंदी समेत 44 नेताओं को बांटी, 10 लाख कीमत
    Next Article
    UP में सीएम योगी को 'फ्री हैंड':टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति बनाने का काम खुद तय करेंगे, 2027 के लिए BJP का बड़ा दांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment