Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पिकअप पलटी, अमरोहा के व्यक्ति की मौत:गाय बचाने में हुआ हादसा, 15 लोग घायल, 9 गंभीर हालत में रेफर

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार रात एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में अमरोहा के एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह दुर्घटना गाय को बचाने के प्रयास में हुई। उक्त सड़क हादसा सोमवार रात करीब 8 बजे जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप लगभग 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक सामने एक गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। गाड़ी में करीब 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद गांव फतेहपुर के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, डायल 112 और 108 एंबुलेंस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। 15 घायलों में से नौ को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात स्थित गांव बांसखेड़ी निवासी विवेक पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। घायलों में दिशांत (20), रजत (25) पुत्र रविंद्र; तुषार (30) पुत्र धर्मवीर; राहुल (24) पुत्र हुकुम सिंह; लकी (25), अभिषेक (22) पुत्र महेंद्र; संसार (26), बिंदो (30), आजाद (22) पुत्र श्यामो; विक्की (38) पुत्र घोसी; मनोज (40) पुत्र विजय; अतुल (25) पुत्र रवेंद्र; रोमो (45) पुत्र बिस्वा, देव (25) पुत्र मनोज और निकुल (18) पुत्र महेश शामिल हैं। घायल विजेंद्र ने बताया कि हम गंगा की ओर से आ रहे थे तभी अचानक तीन चाय गए आ गई और उन्हें बचाने के लिए हमने गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ा दी। जिसमें विवेक नाम का हमारा भतीजा खत्म हो गया है, होली के त्यौहार के लिए दो जानवर लेकर आ रहे थे। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि सभी लोग जनपद बदायूं के थाना जरीफनगर के गांव अजीतपुर दावत में शामिल होने जा रहे थे। सभी लोग एक परिवार के हैं, गाड़ी के अंदर तीन शूकर भी थे। जो घायलों को रेफर किया गया है इसमें दो लोगों की हालत गंभीर है बाकी सभी लोग की हालत ठीक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बैंक से निकले युवक से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे से पीटा, 8 लाख रुपए लूटे
    Next Article
    कल्याणपुर के रेस्टोरेंट में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर युवक की पिटाई, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment