Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर के रेस्टोरेंट में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर युवक की पिटाई, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ युवकों ने वहां बैठे भाई-बहन की मोबाइल से फोटो खींच ली। विरोध करने पर युवकों ने भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और उसे सड़क पर गिरा दिया। घटना से घबराई युवती ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके से दो युवकों को दबोच लिया और थाने ले आई। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पीड़ित भाई-बहन से घटना के बारे में पूछताछ की। बताया गया कि दोनों इंदिरा नगर इलाके के रहने वाले हैं और रेस्टोरेंट में ब्रेड खा रहे थे, तभी पास बैठे युवकों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दीं। इस पर भाई ने आपत्ति जताई तो आरोपी उग्र हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी।पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र सौंप दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ करने वालों को दबोच लिया गया है। तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पिकअप पलटी, अमरोहा के व्यक्ति की मौत:गाय बचाने में हुआ हादसा, 15 लोग घायल, 9 गंभीर हालत में रेफर
    Next Article
    एचडीएफसी के एटीएम बूथ में लगी भीषण आग:लोगों ने पाया पाया काबू, फायर ब्रिगेड पहुंचने में हो गई देर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment