Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रुपजहां हत्याकांड में पिता गिरफ्तार:अफेयर में बेटी की गला दबाकर हत्या की थी, प्रधानपति समेत कुल 6 आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में रुपजहां हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता नौशे (55) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले, पुलिस ने रुपजहां के भाई जाने आलम को भी गिरफ्तार किया था। यह मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है। इसमें अफेयर के चलते 21 साल के रुपजहां की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, रुपजहां का शुभम सैनी नामक युवक से पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। यह घटना जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी जग्गू की है। 19 फरवरी की शाम को रुपजहां की हत्या उसके भाई जाने आलम, गुड्डू और पिता नौशे ने रस्सी से गला दबाकर की थी। हत्या के बाद, परिवार ने एक सदस्य को फंसाने की साजिश रची और रात 09:55 बजे डायल 112 पर फोन करके बहन की हत्या की जानकारी दी, लेकिन यह षड्यंत्र सफल नहीं हो पाया। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी परिवार को रुपजहां की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उनका कहना था कि ऐसी लड़की जो उनकी बदनामी करा रही हो, उसका मर जाना ही ठीक है। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि भाई जाने आलम को 21 फरवरी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रेमी की मां की शिकायत पर जाने आलम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पिता नौशे, भाई गुड्डू, प्रधानपति लेखराज पाल, कुलदीप कुमार और बॉबी के नाम भी सामने आए हैं। प्रेमी की मां हरप्यारी की शिकायत पर थाना असमोली पुलिस ने जाने आलम खिलाफ BNS 103(1) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मां ने पुलिस को बताया कि मेरे 22 वर्षीय बेटा शुभम गांव की रहने वाली रुपजहां से 2 महीने पहले किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। पिछले एक वर्ष से दोनों प्रेम कर रहे थे, लड़की के भाई ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो महीने से घर के बाहर खड़ी पिकअप का ई-चालान:पुलिस ने पिकअप के स्थान पर अपलोड कर दी ट्रक की फोटो, पीड़ित ने निरस्त करने की मांग की
    Next Article
    दुल्हन को गोली मारी, दूल्हा बोला-जिंदगी भर शादी नहीं:बलिया से बिहार गई थी बारात, जयमाल के दौरान स्टेज पर प्रेमी ने मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment