Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, VIDEO:महिला ने कॉलर पकड़कर खींचा, एक कांस्टेबल बचकर भागा, पिता-पुत्र समेत 8 पर मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में दो पुलिसकर्मियों से मारपीट कर एक आरोपी को छुड़ा लिया गया। इस दौरान एक सिपाही बचकर भाग गया। परिजनों और गांव वालों ने एक पुलिसककर्मी को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। वर्दी तक फाड़ दी गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी के परिजन पुलिस वाले के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। उसकी कॉलर पकड़कर खींचते हुए ले जा रहे हैं। इस दौरान एक महिला भी आकर सिपाही की कॉलर पकड़कर खींचती है। भीड़ ने सिपाही को घेर रखा है। किसी तरह सिपाही पुलिस वालों के चंगुल से बचकर वहां से निकले। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला थाना ऐंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव मथना में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सिपाही हरपाल सिंह और मोहित सैनी पहुंचे थे। गांव धरनपुर निवासी कल्याण सिंह के बेटे बिट्टू की शिकायत पर राजकुमार के बेटे सचिन कुमार को पूछताछ के लिए थाने ला रहे थे। इसी दौरान सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। गांव वाले भी आ गए। सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान सिपाही मोहित सैनी बचकर निकल गया। परिवार के लोगों ने एक सिपाही को पकड़ लिया। उसके साथ पहले जमकर गाली-गलौज की। उसने गांव वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। सिपाही हरपाल सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र रघुवीर, उसके बेटों नितिन, सचिन, विपिन, अनित, बेटी सुरभि और दो भाइयों जसवंत व राकेश सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया, गांव धरमपुर निवासी बिट्टू ने सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बिट्टू का आरोप था कि सचिन ने 27 अप्रैल को उसकी मोटरसाइकिल की दुकान से पैसे निकाल लिए थे। इसी शिकायत की जांच के लिए पुलिसकर्मी गांव गए थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई और वर्दी फाड़ी गई। इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली:4 दिन पहले लड़के पर FIR कराई थी, आशंका- लड़की को मारकर फंदे पर झूला मथुरा में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश शुक्रवार देर रात बंद कमरे में मिली। 28 साल की लड़की की बेड़ पर डेडबॉडी पड़ी थी, जबकि 24 साल का युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को शक है कि लड़के ने लड़की की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फंदे से झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब लड़की के रूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना कोतवाली वृंदावन इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन के डकोर में पराली में लगी आग:गैस गोदाम तक पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    भाजपा कानपुर दक्षिण की पहली जिला कार्यसमिति बैठक:संगठन मजबूती और योजनाओं पर फोकस, घर-घर पहुंचाएंगे सरकारी योजनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment