Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट घेरा, PM के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज और उनके शिष्यों पर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बुधवार को जिलाध्यक्ष सहित 20 कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। यह एफआईआर प्रयागराज में नाबालिगों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों के तहत पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज की गई है। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि शंकराचार्य ने इन आरोपों को साजिश और बनावटी बताया है, उनका कहना है कि कथित पीड़ित बच्चे कभी उनके गुरुकुल में नहीं रहे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शंकराचार्य की छवि खराब करने और धार्मिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस ने केंद्रीय एजेंसी या एसआईटी द्वारा जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर अनावश्यक दबाव, मानसिक उत्पीड़न और राजनीतिक कार्रवाई रोकने की भी अपील की। यह प्रदर्शन बुधवार दोपहर 1 बजे जनपद संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई में हुआ। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल ने ज्ञापन स्वीकार किया। प्रदर्शन में शिवकिशोर गौतम, संजय सक्सेना, सलमान तुर्की, साबिर अली, मुशीर खां तरीन, तौकीर अहमद, सलीम सैफी, उमेश जोशी, शाहिद, कल्पना सिंह, दीपक, डीके वाल्मीकि और कौशल रस्तोगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि यह ज्ञापन प्रदेश आह्वान पर दिया गया है। उन्होंने प्रयागराज में शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच पर जोर दिया और कहा कि किसी दबाव या राजनीतिक द्वेष के चलते कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। तुर्की ने यह भी कहा कि प्रयागराज में स्नान के दौरान शंकराचार्य को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और ब्राह्मणों की शिखाएं खींची गईं, जिससे उनके खिलाफ षड्यंत्र की आशंका प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर पीड़ित के साथ खड़ी है और देश में किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा का 'चलो बूथ की ओर' अभियान तेज:संभल के असमोली में तीन बूथों का गठन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजन
    Next Article
    आउटसोर्स कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय घेरा:शाहजहांपुर में छह माह से भुगतान नहीं देने का आरोप, भाजपाइयों ने दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment