Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा हुई:नमाजी बोले- मुख्यमंत्री ने कहा सड़क पर नमाज नहीं होगी, कानून सबके लिए बराबर हो

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश, दुनिया और शहर में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। मध्य प्रदेश की भोजशाला में पूजा-अर्चना के आदेश के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया था। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले सभी तीनों रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की, जो 02:30 बजे संपन्न हुई। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई। थाना पुलिस, आरपीएफ-पीएसी के साथ सीओ कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर सुधीर पंवार ने फुट पेट्रोलिंग की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ कुलदीप कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान मौ. नाजिम ने कहा कि जुमे की नमाज में काफी लोग एकत्रित हुए थे। इमाम साहब ने बकरीद का त्योहार सुकून और अच्छी तरह से मनाने का संदेश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के सड़क पर नमाज न पढ़ने संबंधी बयान पर कहा कि अगर ऐसा है तो कोई बात नहीं, लेकिन कई अन्य कार्यक्रम भी सड़कों पर होते हैं। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और सभी को इसका पालन करना चाहिए। नमाज में नवाब साद आदिल मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मौ. शाह हुसैन, मोहम्मद अकरम, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नन्हे, गुलाम आजाद, तैयब हसन, मोहम्मद तालिब इब्राहिम, पप्पू और फिरोज सहित कई लोग मौजूद रहे। सईद अख्तर इसराईली ने कहा कि नमाज़ अदा की है और बस ख़ुदा से दुआ की है, कि अल्लाह पाक अपने बंदों पर रहम कर, गर्मी में कुछ कमी कर। हमारे देश-प्रदेश व हमारे संभल शहर में अमन-चैन और सुकून है, आपस में इत्तेफ़ाक़, हिन्दू-मुस्लिम एकता कायम रखे, सब त्यौहार आपस में मिल-जुलकर मनाएँ, मिल-जुलकर रहें।' इसी में हमारे देश-प्रदेश की तरक्की है, हमारे संभल शहर की तरक्की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    47.6°C तापमान के बीच बांदा में ट्रैफिक सिग्नल बंद:बाबू लाल चौराहे पर पुलिस संभाल रही व्यवस्था, लोगों को लू से राहत
    Next Article
    सहारनपुर में रिश्वत लेते हुए एसडीओ और ऑपरेटर अरेस्ट:बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने में मांगी घूस, एंटी करप्शन ने रंगेहाथ पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment