Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रिश्वत लेते हुए एसडीओ और ऑपरेटर अरेस्ट:बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने में मांगी घूस, एंटी करप्शन ने रंगेहाथ पकड़ा

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के एसडीओ और एक प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दोनों के हाथ केमिकल टेस्ट में रंग बदलने पर रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों को थाना देवबंद पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने और सर्वे कराने के नाम पर रिश्वत मांगने से जुड़ा है। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत के बाद टीम ने कई दिनों तक मामले की निगरानी की और दो बार बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर भी जानकारी जुटाई। योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने किसान को केमिकल लगे 20 हजार रुपए दिए। किसान ने एसडीओ दिनेश मौर्य से फोन पर बात की तो उसने रकम अपने प्राइवेट ऑपरेटर साकिर को देने के लिए कहा। किसान जैसे ही पैसे देकर बाहर निकला, टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेटर साकिर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद एसडीओ दिनेश मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को थाना देवबंद लाकर पूछताछ और कागजी कार्रवाई की गई। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा हुई:नमाजी बोले- मुख्यमंत्री ने कहा सड़क पर नमाज नहीं होगी, कानून सबके लिए बराबर हो
    Next Article
    आगरा में 4 गुना बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज:गर्मी से लगातार दो दिन तक सर दर्द कर रहा परेशान, सैलिड और जूसी फ्रूट देंगे राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment