Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में शिया मुसलमानों की मजलिस:ईरान के खामनेई के लिए मर्सिया, अमेरिका-इजरायल की निंदा की

    19 hours ago

    1

    0

    संभल के सिरसी कस्बे में शिया मुसलमानों द्वारा एक मजलिस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के 'इसाले सवाब' (पुण्य लाभ) के लिए मर्सिया पढ़ा गया। मजलिस में अमेरिका और इजरायल को आतंकवादी करार दिया गया, साथ ही उनके हमलों में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। यह मजलिस संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला शर्की सादात की इमाम बारगाह में शनिवार की मध्यरात्रि 01 बजे तक हुई है। अयातुल्ला अली खामनेई के इसाले सवाब के लिए मर्सिया खावर रजा और उनके साथियों ने पढ़ा। मजलिस में मौलाना सफी असगर नजमी ने अपने संबोधन में कहा कि हजरत इमाम हुसैन के चाहने वाले शहादत देने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भी हजरत इमाम हुसैन के चाहने वाले अमेरिका और इजरायल की हुकूमत के आगे नहीं झुक रहे हैं। मौलाना नजमी ने रमजान महीने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर विशेष रहमतें, बरकतें, मगफिरत व नेमतें अता करता है और इस महीने में अल्लाह अपने बंदों की तौबा कबूल करता है। कार्यक्रम में दूसरी मजलिस में मर्सिया अली कबीर उर्फ अजमल और उनके साथियों ने पढ़ा। मौलाना मीसम अब्बास ने कहा कि माहे रमजान अल्लाह का महीना है और इस महीने में रोजेदार अल्लाह के मेहमान होते हैं। मजलिस के अंत में हजरत अली के मसाइब (मुसीबतें) बयान किए गए। बताया गया कि 19 रमजान की सुबह फज्र की नमाज पढ़ते हुए हजरत अली के सिर पर इब्ने मुलजिम नाम के व्यक्ति ने जहर में भीगी हुई तलवार से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 21 रमजान को उनकी शहादत हो गई। यह सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दिवस पर महिलाओं का स्पेशल बाजार:वाराणसी के शॉपिंग मॉल में लेडीज कपड़ों पर 20% तक छूट, जमकर हुई खरीदारी
    Next Article
    उन्नाव पुलिस ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित:SSP बोले- बेटियां देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रही हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment