Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तापमान 43 डिग्री पार, त्वचा झुलसाने वाली गर्मी:महिलाओं ने सूती कपड़े से चेहरा ढ़का, अस्पतालों में भीड़, शाम को बारिश की संभावना

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पिछले छह दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 151 रहा। सोमवार सुबह 9 बजे संभल जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच इसके 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, कल के मुकाबले आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण गर्मी का असर जनस्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। डॉ. चमन प्रकाश ने लोगों को देर तक रखा हुआ खाना और दूषित पानी पीने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन हो सकता है। उन्होंने गर्मी में हल्के और सूती कपड़े पहनने का भी सुझाव दिया है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, मक्का और सरसों की फसलें प्रभावित हुई थीं। जनवरी में हुई बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। अब किसानों ने मैंथा की फसल की बुवाई शुरू कर दी है, लेकिन मौसम के संभावित बदलाव को लेकर वे चिंतित हैं। स्थानीय निवासी गौहर खां ने बताया कि इस बार अप्रैल में ही भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि मई और जून के महीने अभी बाकी हैं। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे भी गर्मी से काफी परेशान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में शराब सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट:पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, दुकान खुलवाकर मांग रहे थे शराब
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा दो दिन 4890 अभ्यर्थी अनुपस्थित आज तीसरा दिन:प्रतापगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड लिखित परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment