Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ट्रेन से कटकर जीजा की मौत:साले को बस तक छोड़कर लौटते समय हादसा, परिवार में तीन बच्चे

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने साले को बस तक छोड़कर घर लौट रहा था। घटना के एक घंटे बाद मृतक की पहचान हो सकी, जिसके बाद परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस घटना में जहां मृतक का सिर कुच्ची हो गया, वहीं एक टांग भी अलग हो गई। यह घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहराबन फाटक के पास गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। बरेली कैंट-पानीपत ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण हेयर सैलून बबलू कुमार (30) पुत्र रमेश निवासी गांव मुल्हेटा, थाना बहजोई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बबलू अपने साले को घर जाने के लिए किसी वाहन तक छोड़ने के लिए फाटक पार करके आया था। साले के रवाना होने के बाद जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वह करीब 40 मिनट तक पटरी पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में उधर से गुजरने वाले ग्रामीणों ने उसे देखा और तत्काल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र की मझोला शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी से दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतक बबलू कुमार अपने पीछे मां उर्मिला देवी, पत्नी डोली, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे का नाम अमन है, जिसकी उम्र 10 साल है। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हुई है। परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौशाला के नाम पर 28.50 लाख की ठगी:मुजफ्फरनगर में 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, 22 लाख नकद बरामद
    Next Article
    मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जल संगोष्ठी में ग्रामीणों को शपथ:कानपुर देहात में जल संरक्षण व सदुपयोग के लिए 'जल है तो कल है' का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment