Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में द्वारचार के दौरान दीवार गिरी:दूल्हा-बाराती घायल, बच्चे का पैर टूटा, 3 घंटे रुकी शादी की रस्म

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में द्वारचार की रस्म के दौरान एक कच्ची दीवार गिरने से दूल्हा सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में सात वर्षीय एक बच्चे का पैर टूट गया, जबकि दूल्हे को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद विवाह की रस्में लगभग तीन घंटे तक रुकी रहीं। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी गांव स्थित बस स्टैंड धनारी की है। गांव निवासी महावीर वाल्मीकि की बेटी संतोष की बारात थाना बबराला क्षेत्र के ग्राम कैल से आई थी। विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा विजय पुत्र मुकेश बारात लेकर लड़की पक्ष के मुख्य द्वार पर पहुंचा, जहां द्वारचार की रस्म चल रही थी। इसी दौरान पास की एक कच्ची दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से दूल्हा विजय के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। कालीचरन पुत्र लालमन और उनके बेटे विकास के पैरों में चोटें लगीं। बॉबी सहित दो-तीन अन्य लोग भी घायल हुए। लड़की पक्ष के अमित पुत्र सुरेंद्र निवासी मई वसई, थाना इस्लामनगर को गंभीर चोटें आईं। पंकज पुत्र इंद्रपाल सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें लगीं। मलबे में दबने से लगभग सात वर्षीय एक बच्चे का पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही लोगों ने डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लड़की पक्ष के लोगों के अनुसार, घटना के कारण बारात की विदाई में देरी हुई। दुल्हन के भाई धर्मवीर ने बताया कि यह कच्ची दीवार दो-तीन दिन पहले ही बनाई गई थी। टीके की रस्म चल रही थी, तभी दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि दूल्हे को काफी चोटें आई हैं, एक बच्चे का पैर टूटा है और तीन अन्य लोगों को टांके लगे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले कार्रवाई:प्रतापगढ़ में पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत नेताओं को हाउस अरेस्ट किया
    Next Article
    फाल्गुन अमावस्या मेले पर ट्रैफिक प्लान लागू:3 दिन कर्वी में भारी वाहनों की एंट्री बंद, 30 दिन तक आंशिक रोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment