Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फाल्गुन अमावस्या मेले पर ट्रैफिक प्लान लागू:3 दिन कर्वी में भारी वाहनों की एंट्री बंद, 30 दिन तक आंशिक रोक

    9 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट पुलिस ने फाल्गुन मास अमावस्या मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कर्वी नगर में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह योजना 16 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी। योजना के तहत, 16 फरवरी 2026 की सुबह 6:30 बजे से 18 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहनों का नगर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन और आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। पुलिस के अनुसार, मेले के बाद भी आम जनमानस को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह व्यवस्था जारी रहेगी। 19 फरवरी से अगले 30 दिनों तक, या नए आदेश जारी होने तक, कर्वी नगर में निर्धारित समयावधि में भारी और मध्यम मालवाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रतिबंध के समय और स्थान इस प्रकार हैं: लोढ़वारा मोड़ (राजापुर मार्ग) पर सुबह 6:30 से रात 9:00 बजे तक; रेहुटिया (रेलवे क्रॉसिंग के पूर्व, प्रयागराज रोड) और खोह (पुलिस लाइन तिराहा, मानिकपुर रोड) पर सुबह 6:30 से रात 10:00 बजे तक; शेषनपुरवा मोड़ (सोनेपुर, सतना रोड) पर सुबह 6:30 से रात 10:30 बजे तक; और बेड़ी पुलिया (मत्यगजेन्द्रनाथ धर्मकांटा, बांदा रोड) पर सुबह 6:30 से रात 11:00 बजे तक। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुबह 6:30 बजे से पहले नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर चुके भारी वाहन सुबह 7:00 बजे तक हर हाल में नगर सीमा से बाहर निकल जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वैवाहिक, धार्मिक, त्योहार, जुलूस या राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान नो-एंट्री समय में बदलाव किया जा सकता है, जिसकी सूचना बैरियर पर ही दी जाएगी। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन रूट भी निर्धारित किए गए हैं। प्रयागराज से बांदा व सतना जाने वाले वाहन बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा जाएंगे। सतना जाने वाले वाहन बोड़ी पोखरी चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा (खोह), सरैया, मारकुंडी तिराहा (मानिकपुर) होकर सतना पहुंचेंगे। राजापुर से आने वाले बड़े वाहन पहाड़ी से अतर्रा होकर बांदा की ओर जाएंगे। बांदा से प्रयागराज जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से बबेरू, कमासिन, राजापुर होते हुए प्रयागराज पहुंचेंगे। बड़ी पाटिन तिराहा से प्रयागराज या कौशाम्बी जाने वाले वाहन इटवा डुडेला, मारकुंडी तिराहा (मानिकपुर), पुलिस लाइन तिराहा (खोह) और बोड़ी पोखरी चौराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में द्वारचार के दौरान दीवार गिरी:दूल्हा-बाराती घायल, बच्चे का पैर टूटा, 3 घंटे रुकी शादी की रस्म
    Next Article
    NSUI अध्यक्ष सचिन वशिष्ठ को घर पर रोका:मनरेगा बचाओ आंदोलन में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment