Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस के सामने मारपीट:बारात में झगड़ा, 13 नामजद सहित 18 पर FIR दर्ज, VIDEO

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के दबोई खुर्द गांव में 26 अप्रैल की रात एक बारात में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस चौकी पहुंचने पर दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही मारपीट की। इस मामले में 13 नामजद और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी से आई रविंद्र पुत्र चंद्रपाल की बारात में हुई। बारात दबोई खुर्द निवासी राजपाल सिंह की बेटी सविता के यहां आई थी। जयमाला के बाद जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी यह विवाद शुरू हुआ। पीड़ित रीना कुमारी पत्नी गजम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी गाड़ी के बोनट पर बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाना क्षेत्र की मनौटा पुल पुलिस चौकी पहुंचा। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए और बेखौफ होकर मारपीट करने लगे। पुलिस चौकी के बाहर हुई इस मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में अरविंद, दलवीर, सोनू, सचिन, मदन, दीपक सिंह, गेंदा, दरियाई सिंह, रजनी, कविता, नीलम, सुमन सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 191(2), 110, 115(2) और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि 26 अप्रैल की रात बारात में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। महिला की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर पुलिस ने 171 मोबाइल बरामद किए:40 लाख रुपए है कीमत, एसपी सिटी की अपील- मोबाइल गिरने के बाद जल्द से जल्द शिकायत दर्ज कराए
    Next Article
    प्रतापगढ़ में ट्रक पलटा, चालक समेत तीन घायल:सड़क पर बिखरी टमाटर की बोरियां, ग्रामीणों ने बटोरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment