Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पिता-पुत्र हत्याकांड में परिजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:अपराधियों के एनकाउंटर, बच्चों की शिक्षा और आर्थिक मदद की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट बहजोई पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया को सौंपा, जिसमें अपराधियों के एनकाउंटर, बच्चों की शिक्षा और आर्थिक मदद की मांग की गई है। यह घटना संभल के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी से संबंधित है। सोमवार दोपहर 1 बजे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और ग्राम प्रधान डॉ. सुनील यादव के नेतृत्व में ग्रामीण और पीड़ित परिवार के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। मृतक नरेश की पत्नी गीता और भीमसेन की पत्नी कुंतेश ने ज्ञापन में आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा का प्रबंध, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी या रोजगार, परिवार को स्थायी सुरक्षा और जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की। गीता देवी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पति नरेश और बेटे भीमसेन को अपराधियों ने मार डाला। उन्होंने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए परिवार के गुजर-बसर के लिए सरकारी नौकरी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे की पत्नी गर्भवती है। एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था पुलिस ने पिकअप लोडर लूटने और पिता-पुत्र की हत्या के मामले में एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस घटना का मास्टरमाइंड अपने सगे भाई के साथ अभी भी फरार है। बुलडोजर कर्रवाई की मांग की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. सुनील यादव ने बताया कि 2 अप्रैल को पिता-पुत्र का अपहरण किया गया था। पुलिस ने 6 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की और 7 अप्रैल को उनके शव बरामद हुए। उन्होंने योगी सरकार से पीड़ित परिवार को मदद और अपराधियों का एनकाउंटर कर उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव सौंधन की साप्ताहिक बाजार से मेरठ से मजदूर लाने के बहाने गिरफ्तार हुए मनोज ने पिकअप लोडर बुक किया था। 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय बहजोई पर धरना प्रदर्शन के बाद 7 अप्रैल को जनपद शामली के जंगल से दोनों के शव मिले थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम, हस्ताक्षर अभियान संपन्न:भाजपा महिला-युवा मोर्चा ने शिक्षण संस्थानों में चलाया 'धन्यवाद मोदी' कार्यक्रम
    Next Article
    Asha Bhosle Funeral Live: अलविदा आशा ताई... पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई देने पहुंचे कई सेलेब्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment