Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सभापति ने कहा- उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान न करें:यूपी विधान परिषद समिति ने बिजली व्यवस्था पर की बैठक, बोले- शिकायतें तुरंत निपटाएं

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति अंगद कुमार सिंह ने की। बैठक में सभापति और समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रखरखाव पर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त,1912 पर प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण और मीटर रीडिंग पर भी चर्चा हुई। समिति ने प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण तथा बिलों के भुगतान संबंधी शिकायतों के निस्तारण व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी मांगी। सभापति ने निर्देश दिए कि विद्युत समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समय पर सुनिश्चित किया जाए। 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका और कृषि कार्य सुचारु ढंग से हों,इसके लिए निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति की जाए।जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा किया जाए। सभापति ने यह भी कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में अधिक की जाए।विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान जांच पारदर्शिता के साथ की जाए और विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के उन विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने को कहा,जहां अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं।जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ हुई है,उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही, जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए।सभापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य राय धर्मेन्द्र सिंह विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश कुमार एवं विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में क्षत्रिय समाज का होली मिलन समारोह:समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    युवक के मलाशय में फंसी बोतल, 36-घंटे बाद आपरेशन:साइको सेक्सुअल डिसआर्डर एनल से पीड़ित है युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment