Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सबालेंका फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में:ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट में हराया; 3 साल बाद विमेंस नाइट मैच हुआ

    12 hours ago

    1

    0

    वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन (रोलां गैरो) के चौथे दौर में नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हरा दिया। पेरिस में टॉप सीड सबालेंका ने जापान की ओसाका को 1 घंटे 27 मिनट चले मैच में 7-5, 6-3 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वे खिताब की मजबूत दावेदार बन गईं। पिछले 3 साल में पहली बार फ्रेंच ओपन में कोई विमेंस मैच खेला गया। इसे देखने बड़ी संख्या में फैंस आए। सबालेंका सीधे सेटों में जीतीं, ओसाका बाहर पहले सेट में चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने सबालेंका की सर्विस का अच्छा जवाब दिया। दोनों 5-5 की बराबरी पर थीं, लेकिन सबालेंका ने ओसाका की सर्विस ब्रेक कर पहला सेट 7-5 से जीत लिया। पहले सेट की मानसिक बढ़त का फायदा सबालेंका को दूसरे सेट में मिला। उन्होंने शुरुआत से ही ओसाका पर दबाव बनाए रखा। ओसाका ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बेलारूस की सबालेंका ने दमदार ग्राउंड स्ट्रोक्स के दम पर दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। सबालेंका बोलीं- यह सही फैसला था, महिलाओं को ज्यादा मौके मिलें कोर्ट इंटरव्यू में आर्यना सबालेंका ने नाइट सेशन में विमेंस मैच रखने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि यह बहुत अहम था कि उन्होंने आज हमारे मैच को नाइट सेशन में रखा।' उन्होंने कहा- 'यह बिल्कुल सही फैसला था। इस मैच को देखने आए फैंस के उत्साह और इसे मिले अटेंशन (ध्यान) से आयोजकों को यह समझ आएगा कि भविष्य में उन्हें महिलाओं के मैचों को रात में कराने पर विचार करना चाहिए।' ओसाका ने भी सपोर्ट किया, फैंस के रिस्पॉन्स से खुश दिखीं हार के बावजूद जापानी स्टार नाओमी ओसाका ने भी कहा कि महिला टेनिस को प्राइम टाइम यानी नाइट सेशन में ज्यादा जगह मिलनी चाहिए। टेनिस में आमतौर पर ग्रैंड स्लैम के नाइट सेशन्स में मेंस (पुरुष) मैचों को प्राथमिकता दी जाती है, क्योंकि वे लंबे चलते हैं और उनकी व्यूअरशिप ज्यादा मानी जाती है। सबालेंका और ओसाका ने आयोजकों से मांग की कि भविष्य में महिलाओं के और मैचों को नाइट सेशन में जगह मिलनी चाहिए। ---------------------------------- फ्रेंच ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक बाहर, यूक्रेन की कोस्त्युक ने हराया फ्रेंच ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। यूक्रेन की 15वीं वरीय मार्ता कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन और तीसरी वरीय इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। मुकाबला 1 घंटा 39 मिनट चला। दूसरी ओर महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वायेहो पर जुर्माना लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीवी सिंधु इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में:थाइलैंड की खिलाड़ी को 25-23, 21-16 से हराया; श्रीकांत हारे
    Next Article
    आईपीएल में 140 किमी घंटा तक पहुंची भुवी की रफ्तार:36 की उम्र में शानदार फिटनेस; 120 किलो वजन उठा रहे, फैट घटाकर 13-14% पर लाए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment