Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंचाई अधिकारी के घर चोरी मामले में गाज:हरदोई में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई

    22 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी सुनील जौहरी के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी (जेल) सहित दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, यह कार्रवाई 17/18 फरवरी की रात आजाद नगर में हुई चोरी की वारदात के बाद की गई। उस समय चौकी प्रभारी जेल, उपनिरीक्षक विनोद गोस्वामी और हेड कांस्टेबल मोहम्मद रहीश क्षेत्र में गश्त और चेकिंग में प्रभावी भूमिका निभाने में विफल रहे थे। क्षेत्राधिकारी नगर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी सुनील जौहरी 17 फरवरी को परिवार सहित शाहजहांपुर एक कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर 2 किलोग्राम चांदी, 25 तोला सोना और 5 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह नकदी 12 फरवरी को हुई उनकी बेटी की शादी के 'व्यवहार' के पैसे थे। परिवार के वापस लौटने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अविमुक्तेश्वरानंद डिप्टी सीएम-सतुआ बाबा के संपर्क में थे':आशुतोष महाराज बोले- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कहने पर धरना खत्म हुआ
    Next Article
    शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment