Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए ठगे

    21 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के नगर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ढाई लाख रुपये ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का निकाह कई साल पहले ईदगाह रोड स्थित एक मोहल्ले के निवासी से हुआ था। उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और कई वर्षों में एक बार घर आता है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोपी वसीम का महिला के मायके में अक्सर आना-जाना था। उसने महिला की अकेली रहने की स्थिति का फायदा उठाया और उसकी ससुराल जाने लगा। वहां उसने महिला को निकाह करने का झांसा दिया। महिला आरोपी की बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने तस्वीरें और वीडियो उसके पति, मायके वालों और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी धमकी के बल पर वह लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा और उससे करीब ढाई लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी 2025 की रात करीब 11 बजे आरोपी ने जबरन महिला के घर में घुसने की कोशिश की थी। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। यह घटना महिला के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी से परेशान होकर महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके पुलिस ने आरोपी वसीम को चितौली कट बुलंदशहर रोड से गिरफ्तार किया गया। वह महिला के मायके का रहने वाला है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंचाई अधिकारी के घर चोरी मामले में गाज:हरदोई में लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई
    Next Article
    वाणिज्यिक वाहनों पर नया वन टाइम रोड टैक्स लागू:7500 किलोग्राम से कम भार क्षमता वाले वाहनों को 15 साल की छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment