Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांड के हमले में मृतक के परिवार को मिली सहायता:राज्य आपदा निधि से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी

    8 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र में सांड के हमले में जान गंवाने वाले राजेंद्र प्रसाद की पत्नी मीरा नाविक को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह राशि राज्य आपदा मोचन निधि के तहत अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 अगस्त 2024 को हुई थी। राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी मीरा नाविक के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक छुट्टा सांड से उनकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने इस घटना की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके बाद पीड़ित परिवार को शासकीय योजना के तहत सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू हुई। यह मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय तक भी पहुंचा था। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का पालन करते हुए मामले का परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि शासनादेश के उपबंधों के अनुसार, सांड या नीलगाय के हमले से हुई मृत्यु राज्य आपदा के अंतर्गत आती है, जिस पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर, उपजिलाधिकारी बदलापुर और तहसीलदार ने आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया। इसके बाद, 09 मार्च को मृतक की कानूनी वारिस पत्नी मीरा नाविक के बैंक खाते में 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि हस्तांतरित कर दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में अलविदा, ईद पर शांति व्यवस्था:डीएम-एसपी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से की बैठक, अफवाह न फैलाने की अपील
    Next Article
    अदा शर्मा के पास 1 महीने से नहीं कोई काम:वीडियो जारी कर सुनाई आपबीती, कहा- प्रोड्यूसर ने डेट्स बदलने के लिए मैनेजर को गाली दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment