Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की:तटबंधों की मरम्मत, राहत केंद्र और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

    15 hours ago

    2

    0

    मऊ में आगामी मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपदीय स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सुरक्षा और निगरानी पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बाढ़ बचाव की तैयारियों, संवेदनशील और अति-संवेदनशील तटबंधों की मरम्मत तथा राहत कार्यों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी तटबंधों का समय पर निरीक्षण कर मरम्मत कार्य तत्काल पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर राहत केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग को एंटी-वेनम, ओआरएस और संक्रामक रोगों से बचाव की दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पूर्ति विभाग को जरूरतमंदों के लिए खाद्यान्न पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को चारे और टीकाकरण की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बाढ़ से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए 24 घंटे संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का आदेश भी दिया गया है। सीडीओ ने चेतावनी दी कि आपदा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय नाविकों की सूची अपडेट करने और गोताखोरों को अलर्ट रखने पर भी विशेष बल दिया। बैठक में उपजिलाधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को शून्य करना है, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 शिक्षामित्रों को मंत्री ने दिए बढ़े मानदेय के चेक:राकेश राठौर ने किया सम्मानित, बोले- शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका
    Next Article
    रुदौली में 4दशक बाद भी जल निकासी का इंतजाम नहीं:बरसात में हर साल डूबता है नगर, सीवर लाइन तक नहीं बिछी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment