Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम ने कहा-जमीन कब्जा करने वालों पर करें कार्रवाई:जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्या सुनी

    3 hours ago

    1

    0

    4 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में 150 लोगों की समस्या सुनी। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में लोगों को बैठाया गया था। सीएम एक-एक कर सभी के पास गए और उनसे समस्या जानी। उनका आवेदन लिया और संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाए। सीएम ने कहा कि किसी की जमीन पर कोई कब्जा कर रहा है तो ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। होली का अगला दिन होने के बाद भी पर्याप्त संख्या में सुबह ही लोग गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए थे। उन्हें कुर्सियों पर बैठाया गया था। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद सीएम जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सबकी समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सबकी समस्या का समाधान होगा। जनत दर्शन में बड़ी संख्या में लोग जमीन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे थे। इसके साथ ही पारिवारिक विवाद को लेकर भी कई लोग पहुंचे थे। सीमए ने अधिकारियों से ये मामले हल कराने का निर्देश दिया है। सीएम के सामने कई लोगों ने परिजनों की गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता की गुहार भी लगाई। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस्टीमेट बनवाकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकेगा। सीएम ने जनता दर्शन में आए लोगों से कहा कि जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी रोज अपने कार्यालयों में बैठते हैं। वहां जाकर अपनी समस्या बताएं। सबकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि तहसील एवं जिले स्त्र पर समस्याओं का समाधान किया जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता और संवेदनशील तरीके से किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य होगी। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में थूककर रोटियां बनाने का...VIDEO:पारा के मुरादाबादी बिरयानी की दुकान के कारीगर पर FIR, गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में पुलिस कर्मियों ने खेली होली:हजरतगंज थाने से निकली गई शोभायात्रा; गानों पर थिरके पुलिस कर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment