Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में थूककर रोटियां बनाने का...VIDEO:पारा के मुरादाबादी बिरयानी की दुकान के कारीगर पर FIR, गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा इलाके में मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर काम करने वाला कारीगर रोटी बनाते समय उस पर थूकता नजर आया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक 2 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि यह वीडियो पारा के मुरादाबादी बिरयानी की दुकान का है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मुरादाबादी बिरयानी दुकान के कारीगर अनस के रूप में हुई। वह बाराबंकी के कोठी भानमऊ का रहने वाला है। देखिए 2 तस्वीरें… केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार, शांतिभंग की आशंका के तहत भी कार्रवाई गई है। रोटियों पर थूकने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकत लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इससे गंभीर बीमारियों के संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को छह महीने तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने दुकानदारों को साफ-सफाई के नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में एनेस्थीसिया ओवरडोज से मरीज की मौत:पथरी की सर्जरी के दौरान दिया गया इंजेक्शन, मौत होते ही कर दिया रेफर
    Next Article
    सीएम ने कहा-जमीन कब्जा करने वालों पर करें कार्रवाई:जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्या सुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment