Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी ने सुपर स्पेशलियलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन:नोएडा में बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी

    10 hours ago

    1

    0

    ‘जब कपिल देव गेंदबाजी करते थे, तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच पहले ही हार जाती थी।’ वैसे ही डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी वहीं समाप्त हो जाती है। दवा और दुआ दोनों मिलकर मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाती हैं और इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ती है।' ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहीं। सीएम योगी गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी साथ थे। देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए सीएम योगी 5 बड़ी बातें…. NCR के नागरिकों को मिलेंगा बेहतर इलाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन की शुरुआत करते हुए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में KDSG सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे एनसीआर से जुड़े लोगों को बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र हर व्यक्ति के लिए अत्यंत जरूरी है। हर नागरिक बेहतर चिकित्सा सुविधा की अपेक्षा रखता है। सरकार ने इस दिशा में लगातार प्रयास किए हैं, लेकिन जब तक निजी क्षेत्र की सहभागिता नहीं होगी, तब तक व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना कठिन रहेगा। यूपी में 5 करोड़ गोल्डन कार्ड धारक आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना शुरू की। आज इस योजना से देशभर में करीब 60 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश में ही 5 करोड़ से ज्यादा लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इन कार्ड धारकों को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। जो भी पात्र व्यक्ति है, वह बिना किसी भेदभाव के सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर इस योजना का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी है। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनना अच्छी बात है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सरकार की तय दरों और निजी अस्पतालों की फीस के बीच संतुलन बना रहे। आम आदमी को इलाज सस्ता, भरोसेमंद और बिना किसी धोखाधड़ी के मिलना चाहिए। मरीज जब डॉक्टर के पास जाता है तो वह भरोसा लेकर जाता है, और डॉक्टर का अच्छा व्यवहार ही उसकी आधी बीमारी दूर कर देता है। कपिल देव को देखते ही पाक टीम आधा मैच हार जाती थी उन्होंने कहा- जब कपिल देव गेंदबाजी करने उतरते थे, तो मैच से पहले ही पाकिस्तान की टीम आधा हार मान लेती थी। उसी तरह अगर डॉक्टर पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी तो वहीं खत्म हो जाती है। जब दवा और दुआ दोनों साथ मिल जाएं तो मरीज जल्दी ठीक होता है और अस्पताल की साख भी बढ़ती है। 1000 लोगों को मिलेगा इलाज 2014 तक देश में सिर्फ छह एम्स ही काम कर रहे थे, लेकिन आज 23 विश्वस्तरीय एम्स संस्थान संचालित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 तक 17 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की नीति पर काम करते हुए 75 जिलों में करीब 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं या निर्माणाधीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह समूह दूसरे जिलों में भी निवेश करना चाहता है तो सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। केडीएसजी 300 बेड का आधुनिक अस्पताल है, जिससे सीधे और परोक्ष रूप से करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों, वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मचारियों समेत कई वर्गों के लिए नौकरी के अवसर पैदा होंगे। यह अस्पताल सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं देगा, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा। आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा मित्रों और रसोइयों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा दी गई है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से अब तक 1300 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के रूप में प्रदेश की पहचान थी मुख्यमंत्री योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश अब पूरी तरह बदल चुका है। पहले प्रदेश की पहचान ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के रूप में होती थी, लेकिन अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ जैसी योजनाओं के लिए जाना जाएगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है। प्रदेश में करीब 55 प्रतिशत मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है और 60 प्रतिशत कंपोनेंट, मेडिकल डिवाइस, लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब का विकास किया जा रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो प्रदेश कभी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करता था, वही आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। कपिल देव ने सीएम योदी का जताया आभार उद्घाटन के बाद सबसे पहले पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने संबोधन किया। उन्होंने सीएम योगी का आभार जताते हुए कहा- हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। उत्तर प्रदेश का नाम देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 200 करोड़ में बना KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह अस्पताल कपिल देव की पार्टनरशिप में स्थापित किया गया है। यहां कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अस्पताल में उन्नत सर्जरी के लिए हाईटेक मशीनें लगाई गई हैं। प्रबंधन का दावा है कि मरीजों को कम खर्च में आधुनिक और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक को टक्कर मारकर नशे में दरोगा बोला- स्टाफ हूं:शाहजहांपुर में भीड़ ने घेरा तो हाथ जोड़े, टांगकर ले गए सिपाही
    Next Article
    आजमगढ़ में युवती की संदिग्ध मौत:पिता ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, केस दर्ज; फॉरेंसिक जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment