Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में अन्नप्राशन संस्कार कराया:श्रावस्ती विधायक के परिवार की बच्ची अपने हाथों से खिलाई खीर

    19 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन किए। बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती के भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय के परिवार की बच्ची अन्या का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में अपने हाथों से यह संस्कार संपन्न किया। जानकारी के अनुसार, यह अन्नप्राशन संस्कार श्रावस्ती के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम फेरन पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र अवधेश कुमार पांडेय और पुत्रवधू राजलक्ष्मी पांडेय की पुत्री (पोती) अन्या का था। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिंदू परंपरा के अनुसार, अन्नप्राशन संस्कार शिशु के जीवन का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसमें बच्चे को पहली बार अन्न ग्रहण कराया जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा यह संस्कार संपन्न कराए जाने से विधायक परिवार में खुशी का माहौल देखा गया। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और प्रशासन उनकी यात्रा के दौरान पूरी तरह सतर्क रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैलेट में 3 सफाई कर्मियों ने तीमारदार को पीटा, VIDEO:बोला- होश में रहो, गला और शर्ट का कॉलर पकड़कर खींचा
    Next Article
    सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों पर लंबी कतार:वाराणसी में लोग बोले, खत्म हो गया सिलेंडर.. लेकिन नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment