Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ ने कहा- ग्लूकोमा से बचाव को नियमित जांच कराएं:विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर बलिया में संगोष्ठी का आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया में विश्व ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) सप्ताह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें ग्लूकोमा की रोकथाम और समय पर जांच की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि ग्लूकोमा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर जांच और समुचित उपचार है। उन्होंने लोगों से अपनी आंखों की नियमित रूप से जांच कराने की अपील की, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके और उसका उपचार संभव हो सके। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला दृष्टि हीनता निवारण अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास ने वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्लूकोमा की जांच निशुल्क की जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडे, डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. रोहित रंजन, नेत्र सहायक विमल गुप्ता और मनीष सहित शैलेश कुमार, धीरज गोपाल जी, शैलेंद्र राय, अरविंद पांडे, रवि तिवारी, सोनी, इमरान, सुषमा, संघमित्रा, आकांक्षा यादव और अनुराग पांडेय जैसे कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रति आभार रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने व्यक्त किया, जबकि संचालन नितेश पाठक ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में गैस सिलेंडर के लिए भीड़:एजेंसी मालिक बोले- घरेलू की कमी नहीं, कमर्शियल पर बंदिश
    Next Article
    सपा का 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम आयोजित:नेताओं ने PDA को मजबूत करने और चुनाव तैयारी की शपथ ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment