Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टर को फोन पर धमकी:जातिसूचक शब्दों से अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, जांच शुरू

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक को ड्यूटी के दौरान फोन पर गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ड्यूटी के दौरान आया धमकी भरा फोन इटावा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी डॉ. विवेक चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में चिकित्सक हैं और शनिवार दोपहर ट्रामा सेंटर में ड्यूटी के दौरान मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी बीच उनके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई, लेकिन मरीजों को देखने में व्यस्त होने के कारण वह कॉल रिसीव नहीं कर सके। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आने पर उन्होंने फोन उठाया तो आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनका अपमान किया। रास्ते में जान से मारने की धमकी डॉ. विवेक चौधरी का आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें ड्यूटी खत्म कर इटावा लौटते समय रास्ते में जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद चिकित्सक ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पहले भी रास्ते में गाड़ी रोकने की कोशिश डॉ. चौधरी के अनुसार शुक्रवार शाम वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी कार से सैफई से इटावा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार सवार व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया था। उस समय उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन शनिवार को फोन पर मिली धमकी के बाद उन्हें आशंका है कि वही व्यक्ति इस घटना में शामिल हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 3 इंस्पेक्टर, 47 दरोगाओं के तबादले:भरत सारस्वत को सौंपी समर गार्डन चौकी की कमान, जयवीर सिंह बने इस्लामाबाद चौकी प्रभारी
    Next Article
    सोनभद्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से डिजिटल रंगदारी:बांग्लादेशी जालसाज ने फर्जी कॉपीराइट से हटाने के मांगे 800 डॉलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment