Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से डिजिटल रंगदारी:बांग्लादेशी जालसाज ने फर्जी कॉपीराइट से हटाने के मांगे 800 डॉलर

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र में दुद्धी क्षेत्र की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को इंटरनेशनल साइबर जालसाज ने शिकार बनाया है। सोशल मीडिया अकाउंट से ओरिजिनल फोटो और रील को फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक के जरिए हटवाने के बाद एक बांग्लादेशी साइबर जालसाज ने 800 डॉलर (करीब 67 हजार रुपए) की मांग की है। इससे पहले कंटेंट को हटवाकर दबाव बनाया गया और फिर उसे दोबारा बहाल कराने के नाम पर रुपए की मांग की गई। प्रतीक्षा जायसवाल के Facebook पर करीब 3.5 मिलियन (करीब 35 लाख) फॉलोअर्स हैं। इसी अकाउंट पर अपलोड की गई उनकी एक ओरिजिनल फोटो और रील को एक बांग्लादेश हैकर ने फर्जी कॉपीराइट क्लेम के जरिए रिपोर्ट कर दिया। इसके बाद प्लेटफॉर्म ने नियमों के तहत कंटेंट हटा दिया। देखें 3 तस्वीरें… बोला- 800 डॉलर दो तो शिकायत वापस लूंगा आरोप है कि कुछ समय बाद हैकर ने उनसे संपर्क कर कहा कि यदि वे 800 डॉलर का पेमेंट कर दें तो वह शिकायत वापस लेकर उनका कंटेंट बहाल करा देगा और भविष्य में भी कोई स्ट्राइक नहीं करेगा। प्रतीक्षा जायसवाल Instagram पर भी काफी लोकप्रिय हैं, जहां उनके करीब 2.1 मिलियन (लगभग 21 लाख) फॉलोअर्स हैं। माना जा रहा है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए साइबर जालसाजों ने उन्हें निशाना बनाया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई है और उच्च अधिकारियों से जांच कर आरोपी बांग्लादेशी स्कैमर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपने फेसबुक कंटेंट को दोबारा बहाल कराने की अपील भी की है। प्रतीक्षा जायसवाल ने बताया कि उनके अपने बनाए कंटेंट को हटवाकर उनसे 800 डॉलर की मांग की जा रही है, जो पूरी तरह से फर्जी कॉपीराइट और ब्लैकमेलिंग का मामला है। साइबर एक्सपर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर लोकप्रिय क्रिएटर्स को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक, अकाउंट हैकिंग और कंटेंट हटवाकर रुपए मांगना अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोहों का नया तरीका बनता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैफई ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टर को फोन पर धमकी:जातिसूचक शब्दों से अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, जांच शुरू
    Next Article
    शाहजहांपुर में महिलाओं पर फायरिंग, FIR दर्ज:तीन दिन बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं, तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment