Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पिता के सामने मारपीट, VIDEO:खराब एसी की शिकायत पर हंगामा, पुलिस ने FIR दर्ज की

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर में एसी की शिकायत को लेकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना मुन्ने मियां चौराहा स्थित एक दुकान पर हुई, जहां विप्रो कंपनी में कार्यरत रतनदीप अस्थाना अपने खराब एसी की शिकायत लेकर पहुंचे थे। वंशीनगर निवासी रतनदीप अस्थाना शनिवार शाम स्टार कूल केयर दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने हाल ही में अपने स्प्लिट एसी में गैस भरवाई थी, लेकिन कूलिंग सही न होने के कारण वे शिकायत दर्ज कराने गए थे। पीड़ित रतनदीप अस्थाना के मुताबिक, दुकान पर शिकायत को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही कहासुनी में बदल गई। आरोप है कि दुकान मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। घटना के समय रतनदीप के पिता भी मौके पर मौजूद थे। उनके सामने ही बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। रतनदीप अस्थाना ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली संजय त्यागी ने बताया कि प्रार्थनापत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है। शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि एक मामूली शिकायत पर ग्राहक के साथ खुलेआम मारपीट होती रही और लोग मूकदर्शक बने रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण शरण सिंह शोकसभा में पहुंचे:मुजफ्फरनगर में सपा अटकलों पर बोले- कुछ तो लोग कहेंगे, 2027 चुनाव पर चुप्पी
    Next Article
    ‘ये क्या बोल रहा…’; Pati, Patni Aur Woh Do के ट्रेलर लॉन्च पर किसकी बात सुनकर हैरान हुईं सारा अली खान? दिखाईं आंखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment