Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सगी मां से दुष्कर्म करने वाले को उम्रकैद:बरेली की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, 20 हजार जुर्माना लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने एक दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फैसले के बाद दोषी को तुरंत जिला कारागार बरेली भेज दिया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने इस अपराध को ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ (विरल से विरलतम) श्रेणी में रखा। अदालत ने कहा- आरोपी का कृत्य बेहद जघन्य है, इसलिए उसे कठोर सजा दी जाती है। 4 साल पहले ने आरोपी पर अपनी सगी मां के साथ रेप किया था। विरोध करने पर उसने मां के साथ मारपीट भी की थी। यह सनसनीखेज घटना 10 अक्टूबर 2021 को भमौरा थाना क्षेत्र के मझारा गांव में हुई थी। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला.. भूख का बहाना बनाकर मां से की दरिंदगी 10 अक्टूबर 2021 की रात करीब 11 बजे भमौरा थाना क्षेत्र के मझारा गांव पीड़िता अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका बेटा किशनलाल दरवाजे की कुंडी खटखटाते हुए पहुंचा। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो उसने कहा कि उसे भूख लगी है। मां ने जैसे ही बेटे को खाना दिया, तभी किशनलाल ने अचानक उनका गला दबा दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने जबरन जमीन पर पटककर दुष्कर्म किया। मां ने बेटों को किया फोन, आरोपी भाई पकड़ा गया हैवानियत का शिकार हुई मां ने किसी तरह खुद को संभाला और छिपकर अपने दूसरे बेटों राजेश और प्रदीप को फोन किया, जो बाहर मजदूरी करते थे। सूचना मिलते ही दोनों भाई तुरंत घर पहुंचे और अपनी ही मां की अस्मत लूटने वाले सगे भाई को पकड़ लिया। परिजनों ने 12 अक्टूबर को आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन रहा। सुनवाई पूरी होने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई। 4 साल तक मां ने लड़ी कानूनी लड़ाई पीड़ित मां ने करीब चार साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। सरकारी वकील सुरेश बाबू साहू ने प्रभावी पैरवी करते हुए कोर्ट के सामने 8 गवाह पेश किए। गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने माना कि आरोपी किशनलाल ने न सिर्फ कानून तोड़ा, बल्कि समाज की नैतिक मर्यादाओं को भी तार-तार किया। अपर सत्र न्यायाधीश (अशोक कुमार यादव तृतीय) ने आरोपी किशनलाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। ------------- ये खबर भी पढ़ें…​ झांसी में MBA पास भाई को न्यूड कर दफनाया, कपड़े धुलकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'उसे छोड़ने गए थे हस्बैंड, लौटे नहीं' डांसर संग भागे दूल्हे की पत्नी का छलका दर्द
    Next Article
    कासगंज में घर में मिले 5 शव:मरने वालों में पति-पत्नी और 3 बच्चे; 3 दिन से बंद था मकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment