Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगापुर जाने से पहले एटा की ‘फटी टंकी’ देख लें:अखिलेश यादव ने लिखा- ऐसी जलधाराएं देखेंगे तो सीएम की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

    23 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिंगापुर यात्रा पर तंज कसते हुए एटा की लीक हुई पानी की टंकी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। अखिलेश ने शायराना अंदाज में लिखा कि मुख्यमंत्री जी जब माधुर्य प्रवास पर जा ही रहे हैं, तो सिंगापुर में यह देखकर आएं कि जल की धारा कितनी दर्शनीय हो सकती है। उनके राज में तो पानी की धारा सिर्फ फटी टंकियों या फटे पाइपों से ही निकलती है। उन्होंने आगे कहा कि जब मुख्यमंत्री ऐसी जलधाराएं देखेंगे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। सिंगापुर दौरे पर हैं मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर यात्रा पर रहे, जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों की एक जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले ही यह पोस्ट कर राजनीतिक टिप्पणी की। एटा में लीक हुई थी पानी की टंकी दरअसल, एटा के सुनहरी नगर स्थित पानी की टंकी का वाल्व पिछले गुरुवार को लीक हो गया था। इससे टंकी से फव्वारे की तरह पानी निकलने लगा और सुनहरी नगर पार्क में पानी भर गया। सूचना पर नगर पालिका प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कराया और अब टंकी को ठीक कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने इसी घटना को आधार बनाकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। फिलहाल एटा की यह पानी की टंकी राजनीतिक बयानबाजी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 12 फरवरी से लापता लड़के का शव मिला:सरसों के खेत में मिला क्षत-विक्षत हालत में था शव, पुलिस कर रही थी तलाश
    Next Article
    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत:हरदोई में बाजार से घर लौटते समय हादसा, सिर पर आई गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment