Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत:हरदोई में बाजार से घर लौटते समय हादसा, सिर पर आई गंभीर चोट

    21 hours ago

    1

    0

    हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय किसान चंद्र प्रकाश की मौत हो गई। श्रीमऊ-कुसुमखोर मार्ग पर देवकली तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल चंद्र प्रकाश ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्राम जिगनी चौंगवा निवासी चंद्र प्रकाश खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपनी बाइक से श्रीमऊ बाजार गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और चंद्र प्रकाश को निजी वाहन से अस्पताल ले जाने लगे। भदार के पास पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने रास्ते में ही अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर से परिवार में शोक छा गया। मृतक चंद्र प्रकाश अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगापुर जाने से पहले एटा की ‘फटी टंकी’ देख लें:अखिलेश यादव ने लिखा- ऐसी जलधाराएं देखेंगे तो सीएम की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी
    Next Article
    किसानो को मखाना की खेती की जानकारी:60 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, जलीय फसलों का होगा विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment