Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगापुर नौकरी के नाम पर 7.74 लाख की ठगी:पीड़ित बोला–35 दिन रहा नहीं मिली जॉब, अपने पैसे से वापस आया

    9 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के एक युवक ने सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.74 लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपनी रकम वापस मांगने आरोपियों के घर पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना बेहट के ग्राम भाकरोड निवासी लोकेश कुमार पुत्र जगदीश सिंह ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह एक बेरोजगार युवक है। उसके अनुसार अंकुर सैनी पुत्र टीटी उर्फ राजवीर और दीपक सैनी निवासी झींवरहेड़ी ने उसे सिंगापुर की Keiko Construction PTE. LTD. नामक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि विदेश में नौकरी का भरोसा दिलाकर दोनों ने उससे कुल 7.74 लाख किस्तों में ले लिए। लोकेश के मुताबिक, कागजी औपचारिकताओं और वीजा प्रक्रिया के नाम पर उससे रकम वसूली गई। बाद में वह सिंगापुर पहुंचा, जहां करीब 35 दिनों तक बताई गई कंपनी को तलाशता रहा, लेकिन उसे ऐसी किसी कंपनी का अस्तित्व नहीं मिला। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि 10 फरवरी 2026 को वह अपनी रकम वापस मांगने आरोपियों के घर गया तो दोनों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट की। इतना ही नहीं, दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोकेश ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपियों द्वारा अन्य युवकों को भी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा जा सकता है। उसने दावा किया कि उसके पास आरोपियों की बातचीत की वीडियो और वॉयस रिकॉर्डिंग सुरक्षित है, जिन्हें वह जांच में प्रस्तुत करने को तैयार है। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और जातिसूचक टिप्पणी से संबंधित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उससे ठगे गए 7.74 लाख रुपए वापस दिलाए जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक की ट्रेन से कटकर मौत:चकेरी में ट्रैक पार करते समय हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम
    Next Article
    दस हजार में इंस्पेक्टर,एक लाख में खरीदता हूं थाना:इंस्टाग्राम पर डाली रील,मथुरा पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment