Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सघन चेकिंग के बाद केंद्रों पर मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश:फर्रुखाबाद में SI भर्ती परीक्षा के लिए 19 केंद्र, पुरुष अभ्यर्थी की उतरवाई गई कान की वाली

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार को दूसरे दिन इन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान ललितपुर से आए एक अभ्यर्थी की कान की वाली भी उतरवाई गई। उपनिरीक्षक परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी शनिवार रात से ही जिले में पहुंचने लगे थे। ललितपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात और मैनपुरी सहित कई अन्य जनपदों से अभ्यर्थी यहां आए थे। रविवार सुबह 7 बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हुई। लाइन लगवाकर प्रवेश दिया गया, जिसमें पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके बाद अंदर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। 5 तस्वीरें देखिए… ललितपुर से परीक्षा देने आए सत्यम मिश्रा जब केंद्र पर पहुंचे, तो चेकिंग के दौरान उनके कान में वाली मिली। उनसे वाली उतारने को कहा गया, जिस पर वह केंद्र से बाहर आ गए। वाली उतारने के कई प्रयास किए गए, जिसमें एक महिला अभ्यर्थी और एक अन्य महिला ने भी मदद की, लेकिन वाली नहीं उतर पाई। एक पुलिसकर्मी ने भी प्रयास किया।वाली न उतर पाने पर सत्यम मिश्रा ने मौजूद सीओ को बताया कि मध्य प्रदेश में परीक्षा देते समय भी उनकी बाली नहीं उतर पाई थी और तब कान पर टेप लगा दिया गया था। उन्होंने यहां भी टेप लगाने का अनुरोध किया। सीओ ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि जब आपको पता था कि वाली पहनकर अंदर नहीं जा सकते, तो आप पहनकर क्यों आए। हालांकि, बाद में ड्यूटी पर तैनात एक उपनिरीक्षक ने अभ्यर्थी की वाली निकाल दी, जिसके बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश मिल सका। बस स्टैंड पर रहा डेरा देर रात जिले में परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी रोडवेज बस स्टैंड पर ही डेरा जमाए रहे। सुबह के समय केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच 10 केंद्रों पर 6,720 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में दिल्ली के कचरे से भरा ट्रक रोका:ग्रामीणों-भाकियू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, फैक्ट्रियों में जलाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment