Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शुरू:कड़ी सुरक्षा के बीच 10 केंद्रों पर 6,720 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

    8 hours ago

    1

    0

    देवरिया में उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। यह परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। रविवार को दो पालियों में 6,720 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे और लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। निर्धारित समय के अनुसार, गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले कई चरणों में जांच की गई। सुबह 8 बजे से मुख्य गेट पर उनके प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच हुई। इसके बाद जूते, कपड़े और शरीर की भी जांच की गई। गहन चेकिंग के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और आई स्कैन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अंतिम चरण में उनके प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाकर उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में बैठाया गया और निर्धारित समय पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो सके। दूसरे दिन शुरू हुई यूपी एसआई भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा का आयोजन जिले में दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में आयोजित की जा रही है। जिले में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 13,440 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सुबह आठ बजे से अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर लाइन में लग गए थे। कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। रविवार को कुल 6,720 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। दो शिफ्ट में हो रही परीक्षा, हर पाली में 3360 अभ्यर्थी यूपी एसआई भर्ती परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर दो-दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही wa है। प्रत्येक शिफ्ट में 3,360 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटने लगी थी। सुबह आठ बजे से मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच शुरू की गई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से जूतों, शरीर और कपड़ों की भी जांच की गई। गहन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और आई स्कैन किया गया। अंतिम चरण में प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाकर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। सभी प्रक्रियाओं के बाद परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ भी नहीं लगने दी गई। इन 10 केंद्रों पर हो रही परीक्षा जिले में जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना, बाबा राघवदास इंटर कॉलेज देवरिया, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, लाला करमचंद थॉपर इंटर कॉलेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया और एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया शामिल हैं। परीक्षा की पहली पाली के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया, जिसके बाद निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही:सासनी में हादसा, किसानों के 10 हजार पैकेट आलू खराब
    Next Article
    सघन चेकिंग के बाद केंद्रों पर मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश:फर्रुखाबाद में SI भर्ती परीक्षा के लिए 19 केंद्र, पुरुष अभ्यर्थी की उतरवाई गई कान की वाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment