Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुहागरात पर प्रेमी की बात, सास ने जड़े थप्पड़, VIDEO:हमीरपुर में दुल्हन बोली- जिससे प्यार करती हूं उसी के साथ सुहागरात

    10 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में एक सास ने अपनी नई बहू को एक सेकेंड में तीन थप्पड़ जड़ दिए। 21 फरवरी को शादी करके पहली बार वह ससुराल आई थी। 22 फरवरी को सुहागरात के दिन दुल्हन ने अपने पति को छूने से मना करते हुए कहा था कि वह किसी और से प्यार करती है। दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद दोनों घरों की पंचायत दूल्हे के घर पर बुलाई गई। लोग दुल्हन को समझा रहे थे। सास भी दुल्हन को समझा रही थी। इतने भी सास अपना आपा खो देती है और दुल्हन को एक सेकेंड में तीन थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दुल्हन रोते हुए कहती है- और मारो खूब मारे मार डालो। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद 23 फरवरी की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन वह बोली- वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने को लेकर राजी हो गए। अब जानिए पूरा मामला कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान ने अपने बेटे धर्म कुशवाहा (26) की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की बेटी मिथलेश के साथ तय की थी। लड़की वालों ने शादी गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस से की। 21 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर अपने ससुराल आई। रात में घरवाले दुल्हन मिथलेश को दूल्हे धर्म के कमरे में ले जाने लगे। लेकिन मिथलेश ने कमरे में जाने से मना कर दिया। इसके बाद घर वालों ने जब जबरदस्ती की तो वह कमरे में गई। लेकिन अंदर जाकर उसने अपने पति धर्म को छूने से भी मना कर दिया। धर्म ने ये बात अपने घर वालों को बता दी। घर वालों ने मिथलेश से पूछा तो उसने कहा कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बीताना चाहती है। उसने बताया कि वह गोहांड के रहने वाले अपने प्रेमी कल्लू के साथ ही रहेगी। धर्म के साथ नहीं रहेगी। इसकी शादी जबरन धर्म से कराई गई है। इसके बाद ससुरालियों ने मिथलेश के घर वालों को बुलाया। 22 फरवरी की रात भर मान-मनौव्वल चलता रहा। इसी दौरान मिथलेश की सास समझाते हुए अपना आपा खो बैठी और मिथलेश को एक सेकेंड में तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसपर मिथलेश ने रोते हुए कहा- मारो और मारो, मार डालो। लेकिन मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी और उसी के साथ सुहागरात मनाउंगी। परिवार वालों ने खूब समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। अगले दिन 23 फरवरी की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। बाद में दुल्हन-दूल्हा अलग-अलग रहने के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों परिवार कानूनी रूप से अलग होने की औपचारिकता पूरी करने को तहसील रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी राकेश ने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग रहने का निर्णय लिया है। फिलहाल मामला आपसी समझौते के साथ समाप्त हो गया है। पढ़िए जो वीडियो में दिख रहा दुल्हन का 72 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी है। एक महिला दुल्हन को समझाते-समझाते दो थप्पड़ जड़ देती है। इसपर अन्य लोग महिला को समझाते हैं कि उसे न मारें। वहीं दुल्हन भड़क उठती है और वह बार-बार मारने के लिए कहती है। इधर अन्य महिलाएं उससे कहती हैं कि जब तुम्हें यहां नहीं रहना था तो शादी मत करती। इसपर दुल्हन बताती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह क्या करती। ससुराल में बवाल के बाद दुल्हन इस समय अपने मायके में रह रही है। ------------------------------------------ इस खबर को भी पढ़ेंः- प्रेमी से शादी के लिए 250-फीट टावर पर चढ़ी युवती:महाराजगंज में बोली- शादी नहीं करनी तो प्यार क्यों किया, झगड़ा कर नेपाल चला गया था प्रेमी महाराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा है। पुलिस और गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरबजीत केस से चर्चा में आए वकील को बड़ी जिम्मेदारी:IHRC का को-चेयरमैन बनाया; पंजाबी महिला के पति ने भी इसी से याचिका लगवाई थी
    Next Article
    सोनभद्र में लाइनमैन जिंदा जला, VIDEO:ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए 25 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़ा था, 10 मिनट तक जलता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment