Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहेली के बेटे को नहर में धक्का देकर मार डाला:15 साल की दोस्ती, स्कूटी से घुमाने के बहाने ले गई; सहारनपुर की वारदात

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के सहारनपुर में एक महिला ने अपनी ही सहेली के 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला का सहेली से 6 लाख रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला ने 1 मई को घर के बाहर टहल रहे बच्चे को घुमाने के बहाने स्कूटी पर बैठाया और उसे 8 किमी दूर बड़ी नहर के पास ले जाकर धक्का दे दिया। बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो CCTV में 42 साल की आरोपी पूजा बच्चे को स्कूटी से ले जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। शनिवार को नहर से बच्चे का शव बरामद किया गया। खबर मिलते ही बच्चे की मां रो-रोकर बेसुध हो गई। घटना थाना सिटी क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- 15 साल की दोस्ती में दरार और हत्या की पूरी कहानी पढ़िए बाल कृष्ण भारती नुमाइश कैंप इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी ज्योति और चार बेटे अनुराग, विशाल, विकास और अंशुमान (14) हैं। अनुराग सबसे बड़ा और अंशुमान सबसे छोटा है। उनके पड़ोस में पूजा (42) नाम की महिला अपने घर में अकेली रहती है। वह बाल कृष्ण की पत्नी की 15 साल पुरानी दोस्त है। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। पूजा ने अपनी एक दुकान कुछ दिनों पहले ज्योति के बड़े बेटे अनुराग को 6 लाख में बेच दी थी। बाद में पैसे देने की बात कही गई थी। कुछ दिनों बाद पैसे को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। पूजा का आरोप है कि ज्योति और उसके घरवाले पैसे नहीं दे रहे थे। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद उनके बीच बातचीत बंद हो गई थी। पूजा इस बात से काफी नाराज थी और उसने बदला लेने की योजना बनाई। 1 मई को उसने सहेली के बच्चे को घूमते देखा और पास बुलाकर स्कूटी पर बैठाकर ले गई और वारदात को अंजाम दिया। CCTV में महिला बच्चे को स्कूटी से ले जाती दिखी इधर, अंशुमान काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जब आसपास के CCTV कैमरे चेक किए तो पूजा अंशुमान को स्कूटी पर ले जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने महिला की पहचान पूजा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे घर से हिरासत में लेकर थाने ले गई। 2 दिन बाद नहर में उतराता मिला बच्चे का शव पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूजा ने बताया कि उसने बच्चे को नहर में धक्का दे दिया था। शनिवार को उसकी निशानदेही पर बड़ी नहर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दो गोताखोर दिनभर तलाश करते रहे, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। रविवार को नहर के पास से गुजर रहे राहगीरों ने बच्चे का शव पानी में उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अंशुमान के परिजनों को भी बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। -------------------------------- भास्कर सर्वे पढ़ें - उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है IAS रिंकू सिंह राही ने 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया। लेकिन, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। रिंकू सिंह राही ने दैनिक भास्कर से कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और बेटे की मौत
    Next Article
    अखिलेश बोले- बीजेपी डरा कर चुनाव लड़ती है:स्मार्ट मीटर में बेइमानी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment