Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के शिवालिक फॉर्म हत्याकांड:आरोपी बोला- मैं दोषी निकला तो मुझे चौराहे पर जला देना, 2 पक्षों की फायरिंग में 1 की मौत

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में 8 फरवरी को जमीन के विवाद में 2 पक्षों में करीब 100 राउंड फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। मामले में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें श्री राजपूत करणी सेना के उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष शक्ति सिंह का नाम भी शामिल है। शुक्रवार शाम शक्ति सिंह फेसबुक लाइव पर आए और खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा- मेरा घटना से कोई लेना-देना नहीं है। अगर मैं दोषी निकला तो मुझे बीच चौराहे पर जिंदा जला देंना। मैं नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार हूं। उन्होंने मांग की कि मामले से जुड़े सभी लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली जाए और शिवालिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच कराई जाए। यदि वे दोषी पाए जाते हैं तो वे किसी भी तरह की जांच तैयार हैं। अब पढ़िए फेसबुक लाइव में शक्ति सिंह ने क्या कहा? विवाद समाधान के लिए बुलाई गई थी पंचायत शक्ति सिंह ने कहा- जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उस पर पिछले करीब 3 सालों से कोर्ट का स्टे है। इसी विवाद के समाधान के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में दोनों पक्षों के अलावा बाहरी जिलों से भी लोग पहुंचे थे। मुझे भी दो पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए मध्यस्थ के रूप में बुलाया गया था। मैं मौके पर शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा था और मेरी मौजूदगी में कोई फायरिंग नहीं हुई। हिस्ट्रीशीटरों के आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया पंचायत में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हरियाणा से भी कई लोग आए थे। रविंदर राणा, योगेंद्र चौधरी और पंकज शर्मा ने बाहरी लोगों और हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब मैं वहां से निकला, उसके लगभग 100 से 150 मीटर की दूरी पर करीब 100 राउंड फायरिंग हुई। इसी दौरान एक युवक को पीछे से गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक मेरे छोटे भाई समान था। इस घटना से मैं स्वयं बहुत दुखी हूं। सभी लोगों की कॉल डिटेल निकाली जाए मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि घटना से जुड़े सभी लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली जाए। साथ ही शिवालिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच कराई जाए। यदि मैं एक प्रतिशत भी दोषी पाया जाता हूं तो किसी भी प्रकार की जांच ( यहां तक कि नार्को टेस्ट) के लिए भी तैयार हूं। अब पढ़िए क्या था मामला? फायरिंग में 1 युवक की मौत 8 फरवरी को सहारनपुर के गणेशपुर गांव के पास स्थित शिवालिक फार्म हाउस में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में 22 वर्षीय शिवम राणा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। इस जमीन पर पिछले तीन सालों से न्यायालय का स्टे है। फार्म हाउस पर दोनों पक्षों के करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे। इसी बीच रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई, जो हाथापाई और फिर फायरिंग में बदल गई। करीब 100 राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में थाना नागल क्षेत्र के साधारणपुर सिर गांव निवासी शिवम राणा के सीने में गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं बागपत के बड़ौत निवासी मनीष और गाजियाबाद निवासी योगेंद्र गोली लगने से घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी कारोबारी बोले- 87 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी मामले में प्रॉपर्टी कारोबारी पंकज शर्मा ने कहा- मैंने साल 2017-18 में बिहारीगढ़ में 87 लाख रुपए में जमीन खरीदी थी। बाद में वहां महादेवपुरम कॉलोनी विकसित की। साल 2019 में देहरादून निवासी सुनील वर्मा, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शक्ति सिंह और सुंदरपुर निवासी अजय सिंह इस प्रोजेक्ट में पार्टनर बने। जमीन में सबसे अधिक 38 लाख रुपए का निवेश उन्हीं लोगों ने किया था, लेकिन प्लॉट बिकने के बाद उन्हें मुनाफा नहीं मिला। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बैठक के दौरान सुनील वर्मा, अजय सिंह और शक्ति सिंह पर पिस्टल से फायरिंग करने का आरोप है। इस संबंध में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। --------- ये भी पढ़ें- 'दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती':अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर:गोरखपुर में जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिए निर्देश, 150 लोगों की समस्या सुनी
    Next Article
    फर्जी हस्ताक्षर से 700 छात्रों का भविष्य अधर में:यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले कुशीनगर में मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment