Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को लात घूंसों से पीटकर 50 मीटर घसीटा:गाजियाबाद में NH 9 पर कार सवारों की गुंडई, मोबाइल व चेन भी लूट ले गए

    1 hour ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एनएच 9 पर शुक्रवार रात कार टकराने पर हुए विवाद में कार सवारों ने दबंगई की। जहां हापुड़ निवासी युवक को करीब 20 मिनट तक लात घूसों से पीटा, उसके बाद हाईवे पर 50 मीटर तक घसीटा। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, उसके बाद भी दबंगों ने एक नहीं सुनी। जिसके बाद आसपास खड़े लोगों ने घटना की वीडियो बनाई है। पीड़ित ने गाजियाबाद के कविनगर थाने में तहरीर दी है। घटना के बाद आरोपी अपनी कार से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि मुझे 50 से ज्यादा लात व घूंसे मारे गए। कार टकराने पर हुआ विवाद गाजियाबाद के वेव विटी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि मेरा कांट्र्रेक्टर का काम देखता हूं, 13 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे मैं अपनी आई 20 कार से लालकुआ से गाजियाबाद के वेव विटी में जा रहा था। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से सटे एनएच 9 पर सामने एक सफेद रंग की ब्रेजा कार रुकी हुई खड़ी थी। मैंने अपनी कार के अचानक से ब्रेक लगाए लेकिन फिर भी उस से गाड़ी टकरा गई। जिसके बाद मैं उतरा, ब्रेजा कार में 4 से 5 युवक बीच सड़क पर कार खड़ी करके शराब का सेवन कर रहे थे। जिसके बाद मैंने कहा कि जो भी कार में नुकसान हुआ है मैं सही करा दूंगा। पहले मोबाइल छीना, फिर जेब से 22 हजार रुपये पीड़ित पंकज ने बताया कि आरोपियों ने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया, उसके बाद मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। मैने कहा कि यदि मेरी गलती है तो थाने में एफआईआर दर्ज करा दे, उसके बाद मुझे गालियां दी गई। मुझे हाईवे पर ही घसीटना शुरू कर दिया। मेरे जेब में रखे पर्स से 22 हजार रुपये लूट लिए। मेरे गले में करीब 2 तोले गोल्ड की चेन को भी लूट लिया। बीच हाईवे पर कोई गाली दे रहा था तो कोई लात घूंसों से पीट रहा था, पीड़ित पंकज ने पुलिस को बताया कि हाथ जोड़ने के बाद भी मुझे बेरहमी से पीटा गया। लगातार गाड़ी सही कराने के नाम पर एक लाख रुपये मांगते रहे। यह कहने पर कि मैं इतने पैसे नहीं दे सकता न ही मेरे पास हैं। छाती पर पैर रखकर गला दबाया पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर रात के समय मुझे 20 मिनट से अधिक देर तक पीटते रहे। उसके मुझे हाथ पकड़कर घसीटा गया। मेरी छाती पर पैर रखकर भी लात मारीं, मुझे इस तरह से गालियां दी गईं कि बता नहीं जा सकता। मेरे गला दबाया गया, कभी एक पीटता तो कभी दूसरा आकर लात घूसें बरसता। उसके बाद पुलिस आई सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। जहां चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी है। इस पूरे मामले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैयर ने कविनगर थाना प्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिवालयों पर उमड़े भोले के भक्त:भगवान शिव को अर्पित कर रहे गंगाजल, जय भोले से गूंजे ब्रज के मंदिर
    Next Article
    प्रतापगढ़ में दो सड़क हादसे, एक की मौत, आठ घायल:रानीगंज में मैजिक-पिकअप भिड़ंत में चालक की मौत; ई-रिक्शा को डंपर ने टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment