Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के युवक का असम के उग्रवादी संगठन से कनेक्शन:असम क्राइम ब्रांच ने उन्नाव से अरेस्ट किया, उल्फा-आई को फंडिंग का आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    असम में सक्रिय प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-आई से कथित संबंधों में सहारनपुर का एक युवक सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ गया है। असम क्राइम ब्रांच ने सहारनपुर निवासी नूर मोहम्मद को उन्नाव से गिरफ्तार किया है। उस पर संगठन के लिए फंडिंग और नेटवर्क को सहयोग देने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, नूर मोहम्मद के खिलाफ असम के तिनसुकिया में पहले से मुकदमा दर्ज था। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और तिनसुकिया से गायब होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पुलिस परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ कर नूर के संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क के तार किन राज्यों तक फैले हुए हैं। अब जानिए पूरा मामला….. उन्नाव से हुई गिरफ्तारी असम क्राइम ब्रांच ने सहारनपुर के रहने वाले नूर मोहम्मद को उन्नाव से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-आई) के लिए आर्थिक मदद जुटाने और नेटवर्क को सहयोग पहुंचाने में शामिल था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके खिलाफ असम के तिनसुकिया जिले में पहले से मुकदमा दर्ज था। लंबे समय से निगरानी में था आरोपी जांच एजेंसियों का कहना है कि नूर मोहम्मद काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। तिनसुकिया से गायब होने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई थी। आखिरकार उन्नाव में उसकी लोकेशन मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नूर बाहर रहकर फेरी के जरिए कपड़ों का कारोबार करता था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह करीब आठ महीने से घर नहीं आया था और ईद पर उसके लौटने की चर्चा चल रही थी। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद उसके घर पर ताला लगा मिला, जबकि परिजन भी घर से कहीं चले गए हैं। परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ गिरफ्तारी की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से संपर्क कर नूर की गतिविधियों और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि वह कब से इस नेटवर्क से जुड़ा था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, जांच के दौरान नूर मोहम्मद के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड से कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। चैट हिस्ट्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इन सूचनाओं के आधार पर कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। फंडिंग नेटवर्क की जांच जारी जांच एजेंसियों का फोकस अब फंडिंग नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने पर है। यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क कितना बड़ा था और क्या इसके तार अन्य राज्यों तक भी जुड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि आगे की पूछताछ के लिए असम पुलिस नूर मोहम्मद को सहारनपुर भी ला सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलसंडा में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या:व्यापारियों व परिजनों ने किया प्रदर्शन, 24 घंटे में गिरफ्तारी की चेतावनी
    Next Article
    अयोध्या में तेज आंधी के साथ बारिश:कई स्थानों पर पेड़ गिरे, बिजली गुल, आम की फसल को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment