Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 2 ट्रक, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:अवैध खनन और बिना कागजात माल ढुलाई पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में अवैध खनन और बिना वैध कागजों के माल ढुलाई के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में गश्त के दौरान की गई। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एसएसपी अभिनन्दन के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध खनन व खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना सरसावा पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान टीम ने बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन करते हुए दो ट्रकों को रोका। जांच में एक 18 टायरा ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 58B 4717) में मशीनों के बड़े पार्ट लदे थे, जबकि दूसरे 6 टायरा ट्रक (नंबर HR 58C 1336) में गुड़ और शक्कर भरी हुई थी। दोनों ट्रकों के चालकों से माल से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसी अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व टीम को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी संदिग्ध हालत में मिलीं। जांच में एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर और एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली सहित रेत से भरे हुए पाए गए। चालकों से खनन सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर वे भी उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चारों वाहनों को नियमानुसार सीज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में न्याय रथ रवाना:घर-घर पहुंचेगी कानूनी जानकारी, लोक अदालत का होगा प्रचार
    Next Article
    SRN अस्पताल में लिफ्ट खराब, तीमारदार बेहाल:मरीज को व्हीलचेयर सहित उठाकर सीढ़ियों से जाना पड़ा, आए दिन हो रही परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment