Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में न्याय रथ रवाना:घर-घर पहुंचेगी कानूनी जानकारी, लोक अदालत का होगा प्रचार

    13 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस को एक विशेष बहुउपयोगी विधिक सेवा वाहन 'न्याय रथ' उपलब्ध कराया गया है। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने समस्त न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान के तहत आम जनता को कानूनी जानकारियों और प्राधिकरण की सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने बताया कि यह वाहन हाथरस जनपद के प्रत्येक शहर, तहसील, ब्लॉक और गांव-गांव में जाकर पराविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगा। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय पाने से वंचित न रह जाए। न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद... जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। इस वाहन के माध्यम से अब लोग घर बैठे यह जान सकेंगे कि संकट के समय कानून किस तरह उनकी मदद कर सकता है और वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में जनपद न्यायालय, हाथरस के सभी न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण और पराविधिक स्वयंसेवकगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी डीएम पोषण समिति बैठक में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण:नगर-सिराथू के सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए
    Next Article
    सहारनपुर में 2 ट्रक, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज:अवैध खनन और बिना कागजात माल ढुलाई पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment