Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 55 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत:236 लाभार्थियों को मिला लाभ, 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था पर फोकस

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में शुक्रवार को एक बृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 55 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए, जिससे 236 लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए। यह आयोजन प्रदेश के सीडी रेशियो को मार्च 2026 तक 62 प्रतिशत तक बढ़ाने और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में यह शिविर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था। शिविर की अध्यक्षता अग्रणी बैंक प्रबंधक कृषाणु दास ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार चौबे सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी, जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा), खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित थे। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहारनपुर जनपद की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंकों से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती को गति मिल सके। अग्रणी बैंक कार्यालय के एफएलसी काउंसलर शान हुसैन ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए 1930 टोल फ्री नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन अमित चौबे ने किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे, जिससे आयोजन को व्यापक सहभागिता मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तालाब में गिरी कार, मासूम समेत चार की मौत:कानपुर देहात में पांच घायल, चालक फरार
    Next Article
    नगर निगम बजट को लेकर बैठक:लखनऊ मेयर बोलीं- जनहित को बजट में दी जाए प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment