Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम बजट को लेकर बैठक:लखनऊ मेयर बोलीं- जनहित को बजट में दी जाए प्राथमिकता

    8 hours ago

    1

    0

    मेयर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में नगर निगम के आगामी बजट और विशेष सदन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे होने वाले सदन तथा 22 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले नगर निगम बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। बजट में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, जल निकासी प्रणाली, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण तथा राजस्व वृद्धि के उपायों को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श हुआ। बजट पूरी तरह जनहित केंद्रित हो मेयर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट पूरी तरह जनहित केंद्रित हो तथा आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा-नगर निगम का बजट शहर के संतुलित एवं सतत विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला होना चाहिए। यह अधिकारी रहे मौजूद बैठक में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक महामिलिंद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, विनय कुमार राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 55 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत:236 लाभार्थियों को मिला लाभ, 1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था पर फोकस
    Next Article
    महिला की करंट लगने से मौत:महाराजगंज में खेत में बिछाए तार की चपेट में आई, बेटे ने पुलिस को दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment