Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आग लगने से 2 ऑटो जलकर खाक:प्लाट में खड़े थे 4 वाहन, गेट का ताला काटकर बुझाई गई लपटें

    18 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कोर्ट रोड पर अहमदबाग के एक खाली पड़े प्लॉट में रविवार दोपहर अचानक कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और प्लॉट के अंदर खड़े चार-पांच ऑटो में से दो ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना से आसपास के रिहायशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लॉट में काफी समय से कूड़ा जमा था। दोपहर में अचानक कूड़े के ढेर से धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में तेज लपटों में बदल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े ऑटो इसकी चपेट में आ गए। लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों ने पहले खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़कती चली गई। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। जिस प्लॉट में आग लगी, उसकी दीवार पर संपत्ति स्वामी के रूप में ‘अर्चना गोयल, गंगोह’ का बोर्ड लगा है। प्लॉट के मुख्य गेट पर ताला लगा था। आग पर काबू पाने के लिए दमकल टीम को पहले ताला काटना पड़ा। इसके बाद कर्मियों ने अंदर पाइप डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दो ऑटो पूरी तरह जल चुके थे। अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के निरीक्षक रेषभ पवार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। प्लॉट के अंदर खड़े वाहनों के मालिकों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में केंद्रीय बजट पर चौपाल आयोजित:विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत का कदम बताया
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर इटोरा में उमड़ा आस्था का सैलाब:श्री कैला देवी ब्रज धाम मंदिर में मिशन शक्ति टीम सक्रिय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment