Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में केंद्रीय बजट पर चौपाल आयोजित:विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत का कदम बताया

    20 hours ago

    1

    0

    देवरिया विधानसभा क्षेत्र में रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पर एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सभागार में हुई इस चौपाल में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपनों को नई उड़ान देगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए सार्थक रोजगार सृजन योजनाएं शामिल हैं, जिससे बेरोजगारी दर में कमी आएगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं ताकि अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। तिवारी ने बताया कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जो गांवों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री प्रमोद शाही रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, नीरज शाही, व्यापारी नेता हरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिंटू गुप्ता, चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे और दीपक वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चौपाल में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रह्माकुमारीज ने सुल्तानपुर में निकाली महाशिवरात्रि शोभायात्रा:सुलतानपुर में आत्म-जागरण और विश्व शांति का दिया संदेश
    Next Article
    सहारनपुर में आग लगने से 2 ऑटो जलकर खाक:प्लाट में खड़े थे 4 वाहन, गेट का ताला काटकर बुझाई गई लपटें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment