Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आंधी-तूफान का कहर, दो मौत, वाहन बहे:शाकंभरी क्षेत्र में तेज बहाव में वाहन बहे, निगम की ग्रीन नेट और खंभे गिरे

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचा दी। शहर से लेकर मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस भीषण मौसम के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक वाहन तेज बहाव में बह गए। वहीं नगर निगम द्वारा शहर में लगाई गई ग्रीन मैट और अस्थायी ढांचे भी तूफान में धराशायी हो गए। रात करीब अचानक मौसम ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में आंधी और ओलावृष्टि में बदल गई। शहर के कई इलाकों में तेज हवा इतनी प्रचंड थी कि नगर निगम द्वारा गर्मी से राहत देने के लिए चौक-चौराहों पर लगाई गई ग्रीन नेट उखड़कर सड़कों पर आ गिरी। नेट को सहारा देने वाले लोहे के पाइप और बांस भी टूटकर सड़क पर बिखर गए। फोटो में देखिए शाकंभरी देवी में तबाही का मंजर सुबह होते ही शहर के मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था का माहौल दिखाई दिया। कई जगह सड़क के बीचों-बीच ग्रीन नेट और पाइप पड़े होने से यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। लोगों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। वहीं, शाकंभरी देवी क्षेत्र में हालात और ज्यादा भयावह रहे। पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के बाद बरसाती नदी और नालों में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते पानी सड़क तक पहुंच गया और वहां खड़े वाहन उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बहाव में एक दर्जन से अधिक कारें और अन्य वाहन बह गए। सुबह तक लोग अपने वाहनों की तलाश में जुटे रहे। इस हादसे में सावित्री पत्नी चंद्रभान की पानी में बहने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य पुरुष भी तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिसकी जान नहीं बच सकी। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक टीमों ने देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। बाद में शवों को बरामद कर लिया गया। आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए। मंदिर क्षेत्र और आसपास के रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और बरसाती रास्तों से दूर रहने की अपील की है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने मौतों की पुष्टि नहीं की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली बारिश में ही कटान रोधी बोल्डर बहने लगे:सिद्धार्थनगर में विधायक ने DM को भेजा वीडियो, सिंचाई विभाग पर करोड़ों के घोटाले के आरोप
    Next Article
    जौहर कानपुरी ने शायर बशीर बद्र को याद किया:बोले-अमेरिका में पाकिस्तानी शायर को शायरी से दिया था जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment