Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज...600 हुए पास:पहले दिन हापुड़ के 899 युवाओं ने लगाई दौड़, 17 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी भर्ती

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना लेकर सहारनपुर पहुंचे युवाओं के जोश और जज्बे के बीच सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हुआ। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास अभ्यर्थियों के लिए आयोजित यह भर्ती रैली 17 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगी। पहले दिन हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील के अग्निवीर जीडी अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल 899 युवाओं ने दौड़ लगाकर सेना में शामिल होने की अपनी तैयारी और फिटनेस का प्रदर्शन किया। इस भर्ती के लिए ARO मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं ने CEE दिया था। करीब 89 हजार अभ्यर्थियों में से 25,920 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इन्हीं सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती रैली में बुलाया गया है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन ARO मेरठ के निदेशक भर्ती कर्नल सत्यजीत बेबले के नेतृत्व में किया जा रहा है। सुबह से स्टेडियम में जुटने लगे अभ्यर्थी पहले दिन सुबह से ही डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। हापुड़ जिले की तीन तहसीलों से पहुंचे युवाओं में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का उत्साह साफ दिखाई दिया। निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए युवाओं ने पूरी ताकत लगाई। दौड़ शुरू होते ही मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया। कई अभ्यर्थी लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। उनके लिए यह दौड़ केवल शारीरिक दक्षता की परीक्षा नहीं, बल्कि भारतीय सेना की वर्दी पहनने के सपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रही। अभ्यर्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास और आंखों में सेना में जाने की उम्मीद नजर आई। एक राउंड में करीब 100 अभ्यर्थियों की दौड़ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ से हो रही है। एक राउंड में करीब 100 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल किया जा रहा है। दौड़ के बाद बायोमेट्रिक प्रक्रिया, शारीरिक क्षमता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। सेना की ओर से भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट के आधार पर कराने की बात कही गई है। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में बताए गए सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती अधिकारियों और सेना के जवानों की निगरानी में दस्तावेज जांच से लेकर शारीरिक दक्षता परीक्षा तक सभी चरण पूरे कराए जा रहे हैं। सेना मेडल से सम्मानित पूर्व सैनिकों ने किया फ्लैग ऑफ अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सेना के वीरता पुरस्कार से सम्मानित पूर्व सैनिकों को भी भर्ती रैली में आमंत्रित किया गया। ऑनरेरी नायब सूबेदार सतीश कुमार, सेना मेडल, कोर ऑफ ईएमई और सूबेदार भीमसैन, सेना मेडल, 10 गार्ड्स ने अभ्यर्थियों की दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। सेना मेडल से सम्मानित पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उनके सैन्य अनुभव और देशसेवा की मिसाल अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। 13 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका सहारनपुर में आयोजित भर्ती रैली में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन हापुड़ से शुरुआत हुई है। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में संबंधित जिलों और तहसीलों के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। भर्ती रैली के अंतिम चरण में ट्रेड्समैन और टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 2 सितंबर को सभी 13 जिलों के अग्निवीर ट्रेड्समैन के 8वीं और 10वीं पास अभ्यर्थी शामिल होंगे। 3 सितंबर को अमरोहा, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 4 सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। क्लर्क और स्टोर कीपर की भर्ती सहारनपुर में नहीं अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की भर्ती सहारनपुर की इस रैली में नहीं होगी। इन पदों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली BEG एवं सेंटर, रुड़की में आयोजित की जाएगी। 7 और 8 अक्टूबर को होने वाली इस रैली में 13 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 7 अक्टूबर को आठ जिलों और 8 अक्टूबर को पांच जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। आने वाले दिनों में बढ़ेगी अभ्यर्थियों की संख्या पहले दिन हापुड़ के 899 युवाओं की भागीदारी के साथ शुरू हुई भर्ती रैली में आने वाले दिनों में अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचेंगे। ऐसे में भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ने की उम्मीद है। सेना और स्थानीय प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। तहसीलवार यह रहेगा भर्ती कार्यक्रम 17 अगस्त-हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना और हापुड़ तहसील। 18 अगस्त-बागपत की बड़ौत और खेकड़ा तहसील। 19 अगस्त-बागपत तहसील तथा बिजनौर की नगीना और चांदपुर तहसील। 20 अगस्त-बिजनौर की नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसील। 21 अगस्त-मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा, कांठ और मुरादाबाद तहसील। 22 अगस्त-मुरादाबाद की बिलारी तहसील। 23 अगस्त-अमरोहा की चारों तहसील और रामपुर की सभी तहसील। 24 से 27 अगस्त-बुलंदशहर की अलग-अलग तहसीलों के साथ गाजियाबाद के अभ्यर्थी। 28 अगस्त-मुजफ्फरनगर की मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना और खतौली तहसील। 29 अगस्त-मुजफ्फरनगर की जानसठ तथा शामली की कैराना, शामली और ऊन तहसील। 30 अगस्त-गौतमबुद्धनगर की दादरी, गौतमबुद्धनगर और जेवर तहसील तथा मेरठ तहसील। 31 अगस्त-मेरठ की सरधना और मवाना तहसील। 1 सितंबर-सहारनपुर की बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसील। 2 सितंबर-ट्रेड्समैन, 3 और 4 सितंबर को टेक्निकल भर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाले में तैरता मिला 72 वर्षीय वृद्ध का शव:जालौन में पुलिया के नीचे राहगीरों ने देखा, पुलिस को सूचना दी
    Next Article
    गोरखपुर में पड़ोसी ने कुत्ते से कटवाया:दौड़ा- दौड़ा कर पीटा, भौंकने से मना किया था युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment