Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली का बीजेपी-सपा पर हमला:बोले-संविधान बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता, व्यक्तिगत मामलों को बनाया जा रहा राजनीतिक मुद्दा

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा सभाओं की अनुमति न दिए जाने के बाद उन्हें शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर देहरादून रोड स्थित एक गांव में प्रेसवार्ता करनी पड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शौकत अली ने न केवल भाजपा पर तीखा हमला बोला, बल्कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को जानबूझकर कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। शौकत अली ने कहा-ये मुझे भी मालूम नहीं कि जिला प्रशासन हमें अनुमति क्यों नहीं दे रहा। पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में हमारे कार्यक्रम लगे हुए हैं। हम बड़े कार्यक्रम नहीं कर रहे, केवल पैगाम-ए-देहात के नाम से नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी कहते हैं कि ऊपर से मना है। समझ में नहीं आ रहा कि किस बात की घबराहट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-सारी पार्टियां हमें बीजेपी की बी टीम कहती थीं। अब जब बीजेपी हमें अनुमति नहीं दे रही, तो क्या समझा जाए? उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि संविधान किसी भी राजनीतिक दल को प्रचार-प्रसार और जनता के बीच जाने का अधिकार देता है। प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया कि यदि गठबंधन नहीं हुआ तो AIMIM 2027 में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा-हमारी कोशिश होगी कि यूपी चुनाव में दलित और मुसलमानों का एक मजबूत और प्राकृतिक गठबंधन बने। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी को रोका जा सकता है। यदि हमें गठबंधन में शामिल नहीं किया गया तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लेंगे। मीडिया के सवालों पर बाबर के नाम से मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर शौकत अली ने कहा कि ये अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा-संविधान में कहां लिखा है कि किसी के नाम पर मस्जिद नहीं बन सकती? अगर मेरे बेटे का नाम बाबर है और मैं उसके नाम पर मस्जिद बनाता हूं तो ये असंवैधानिक कैसे हो गया? अगर किसी को आपत्ति है तो संसद में कानून बना दीजिए। उन्होंने कहा कि देश में कई मस्जिदें विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर हैं और यह कोई नया विषय नहीं है। शौकत अली ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा-ये देश 144 करोड़ लोगों का है, सिर्फ बीजेपी का नहीं। बीजेपी ये तय नहीं करेगी कि हम अपना जीवन कैसे जिएं या किस नाम से धार्मिक स्थल बनाएं। हमारे देश का संविधान सभी को अपने धर्म का पालन करने की आजादी देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाते हैं, जो उनके अनुसार असंवैधानिक है। पश्चिम बंगाल कूच कर बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कथित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए शौकत अली ने कहा-ये वही लोग हैं जिन्होंने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाई थी। अगर कोई विवाद है तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए। कानून को हाथ में लेना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन संविधान को नहीं मानते और कानून की अवहेलना करते हैं। जनसंख्या से जुड़े विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा-कुछ लोग कहते हैं मुसलमान 19 बच्चे पैदा कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं किस मुसलमान के 19 बच्चे हैं? हमने जवाब में कहा था कि अगर किसी को तकलीफ है तो 'हम दो हमारे दो दर्जन'। ये व्यंग्य था। उन्होंने कहा कि संविधान किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोकता और व्यक्तिगत मामलों को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपीयूएमएस सैफई में तिल्ली-पित्ताशय की सफल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी:एक ही सत्र में दो जटिल ऑपरेशन, 40 वर्षीय महिला को मिली राहत
    Next Article
    2 के 25 लाख मांगे…सदमे में किसान की मौत:झांसी में जमीन गिरवी रखकर लिया था कर्ज, 43 लाख मिले तो परेशान करने लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment